एक्सप्लोरर

इस स्कीम का फायदा मिलने के बाद परिवार ने सीएम योगी को माना भगवान, मिली नौकरी

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम के तहत राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सिलौली की रूबी के परिवार को पहला लाभार्थी चुना गया है. उन्होंने अशोक लीलैंड से नौकरी का ऑफर लेटर मिला है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार जीरो पावर्टी स्कीम के तहत सबसे निचले स्तर पर जीवन यापन करने वाले परिवार को अशोक लीलैंड में नौकरी दी गई है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने ऑफिस बुलाकर राम सागर को हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लीलैंड में नौकरी का ऑफर लेटर दिया. अशोक लीलैंड से नौकरी का ऑफर लेटर पाकर राम सागर के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पत्नी रूबी सहित पूरा परिवार भावुक हो उठा. रूबी ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था की गरीबी से उनका पीछा छूटेगा.

मुख्य सचिव ने बताया कि जीरो पावर्टी स्कीर के तहत 25 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है. इनकी सलाना वार्षिक आया 1 लाख 25 हजार रुपये प्रति परिवार करने का लक्ष्य रखा गया है. योगी सरकार की इस योजना के तहत राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सिलौली गांव की रूबी के परिवार को पहला लाभार्थी चुना गया है. नौकरी के अलावा मकान और अन्य सरकारी सुविधाएं रूबी के परिवार को उपलब्ध कराई जाएंगी. लाभार्थी राम सागर को वेतन के अतिरिक्त वैल्यू एडेड अलाउंस भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें हर महीने 16084 रुपये और मुफ्त भोजन मिलेगा.

अशोक लीलैंड ने दिया नौकरी का ऑफर लेटर
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश में जीरो पावर्टी स्कीम के तहत परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है. बीते वर्ष तीन नवंबर को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ रूबी के गांव पहुंचे थे और इस स्कीम के लिए उनका चयन किया था. सरकार की पहल पर राम सागर को हिंदुजा ग्रुप के अशोक लीलैंड द्वारा इलेक्ट्रिक बस प्लांट में नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया है.

दैनिक जागरण से चातचीत में राम सागर ने कहा कि,  जब मुख्म सचिव ने ऑफर लेटर हाथ में दिया तब विश्वास हुआ कि अब हमारे परिवार के दिन सुधर जाएंगे. फूस के छप्पर के बजाए खुद का पक्का घर होगा और बच्चे स्कूल पढ़ने जाएंगे. राम सागर ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय सलौली में चौथी तक पड़े हैं और पत्नी रूबी प्राथमिक विद्यालय राजा खेड़ा बरौना में पांचवीं तक ही पड़ी है. अब अपने बच्चों को पढ़ाकर डॉक्टर और इंजीनियर बनाना चाहते हैं.

सीएम योगी ने भगवान की तरह सुधार दिया जीवन
रूबी ने बताया कि अभी तक हमारा राशन कार्ड भी नहीं बना है. नवंबर में जब बड़े साहब (मुख्य सचिव) घर आए तब लगा था कि शायद कुछ मदद हो जाए. रूबी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवान की तरह जीवन सुधार दिया. अब उनके भाई रामू व रामराज को भी सरकार से उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: यूपी में 3 साल में BJP की कितनी बढ़ी ताकत? सहयोगी दल भी हुए मजबूत, जानें सपा का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget