एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना वैक्सीन देने के लिये सरकार ने शुरू की तैयारी, प्रदेश में बनेंगे सवा लाख बूथ, पढ़ें ये रिपोर्ट

कोरोना वैक्सीन का जल्द ट्रॉयल पूरा हो जाएगा. इसके बाद आम लोगों को ये वैक्सीन दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ विभाग ने इसके लिये कार्ययोजना तैयार कर ली है.

लखनऊ. कोरोना की वैक्सीन नए साल में आने की उम्मीद है. हाल ही में पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा था कि वैक्सीन आने पर सभी को जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. वैक्सीन आने में भले ही समय हो लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. क्योंकि प्रदेश की 23 करोड़ जनसंख्या का वैक्सीनेशन कराना आसान नहीं होगा. स्वास्थ विभाग गांव गांव वैक्सीन बूथ बनने की योजना का खींचने में लगा है.

प्रदेश में करीब 1.25 लाख तो लखनऊ में बन सकते हैं 3800 बूथ

प्रदेश के डीजी हेल्थ डॉ. डीएस नेगी के अनुसार बूथ का निर्धारण आबादी के अनुसार होगा. पोलिंग बूथ और पोलियो बूथ की संख्या का अनुमान लगाते हुए करीब सवा लाख बूथ बनाये जा सकते हैं. बूथ की संख्या अधिक रखने की मुख्य वजह है वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना. बात लखनऊ की करें तो करीब 3800 वैक्सीनेशन बूथ हो सकते हैं. बूथ बनाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर अस्पताल स्तर पर वैक्सीन लगाई जाएगी तो अफरातफरी के हालात हो सकते हैं.

प्रदेश भर से हेल्थ वर्कर्स का ब्योरा तलब

वहीं, कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज, कोल्ड चेन मेन्टेन करने, वितरण के लिए भी खास तैयारी की योजना है. इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न टीम बनाने की योजना है. वैक्सीन लगाने में एएनएम, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन सभी का सहयोग लिया जाएगा. इसके लिए डीजी हेल्थ ने सभी CMO से उनके यहां के हेल्थ वर्कर्स का ब्यौरा तलब किया है.

इसी महीने लखनऊ में शुरू होना है को-वैक्सीन का ट्रायल

मालूम हो कि लखनऊ में को-वैक्सीन के तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल भी इसी महीने के अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू होना है. पूरे देश मे 20 हज़ार लोगों पर ट्रायल होना है जिसमे से 3 हज़ार सैंपल यूपी से लिये जाएंगे. इसके लिए SGPGI लखनऊ के निदेशक और गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल को नोडल बनाया गया है. भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को नोडल अधिकारियों के सहयोग से क्लीनिकल ट्रायल करना है. लखनऊ में SGPGI के सहयोग से 1500 लोगों पर ट्रायल होना है.

ये भी पढ़ें.

हाथरस केस में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश की जांच अब STF के जिम्मे, 19 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget