एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी के मंत्री ने दिया ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी में आने का न्योता

सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे और पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर के लिए विधान परिषद का टिकट पाने के इच्छुक थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की बुधवार को जारी सूची से उन्हें निराशा हाथ लगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया. सियासी गलियारों में ऐसा माना जा रहा है कि राजभर आगामी विधान परिषद चुनाव में नजरअंदाज किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी से नाखुश हैं.

जिला मुख्यालय में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी में शामिल होने का न्योता दिया. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने बुधवार को विधान परिषद चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिनमें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल था.

सपा ने जारी की लिस्ट
सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे और पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर के लिए विधान परिषद का टिकट पाने के इच्छुक थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की बुधवार को जारी सूची से उन्हें निराशा हाथ लगी.

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बुधवार को कहा था, "सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सुभासपा के कार्यकर्ताओं के लिए निराश करने वाला है." उन्होंने राज्यसभा के हाल में हुए चुनाव का हवाला देते हुए राष्ट्रीय लोकदल का नाम लिए बगैर कहा, "एक सहयोगी दल 38 सीट लड़कर आठ सीट जीतता है तो उसे राज्यसभा और हम 16 सीट लड़कर छह सीट जीतते हैं तो हमारी उपेक्षा. ऐसा क्यों?"

मिश्रा का इशारा हाल ही में सपा के कोटे से राज्यसभा चुनाव जीतने वाले राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी की ओर था. दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पीयूष मिश्रा के ट्वीट का समर्थन किया था. उन्होंने दल के रसड़ा स्थित प्रधान कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, "पीयूष मिश्रा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. उनकी बातों में दम है. वह मिश्रा की भावनाओं से सहमत हैं. जो सच है, उसे तो स्वीकार करना ही पड़ेगा."

लगाया ये बड़ा आरोप
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह से समाजवादी पार्टी गठबंधन में टूट की खबरों को लेकर सवाल पूछा गया था. इस सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने महान दल के नेता केशव देव मौर्य और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को धोखा दिया है. उन्होंने कहा, "सपा ने इनके साथ किया वादा नहीं निभाया. दोनों ही दलों की विचारधारा बीजेपी से मिलती है. इनकी विचारधारा सपा के साथ मेल नहीं खाती. ओमप्रकाश राजभर दलितों और वंचितों के हक की बात करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे पूरा करते हैं."

'आने वाले दलों का स्वागत'
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "हम सपा गठबंधन से बाहर होने वाले दलों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. उनका स्वागत और अभिनन्दन है. उन्होंने याद दिलाया कि बीजेपी के साथ जिसने भी गठबंधन किया, वह मंत्री बना है." उन्होंने कहा अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में व उनके पति आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं, संजय निषाद भी मंत्री हैं. ओम प्रकाश राजभर भी बीजेपी से गठबंधन के दौरान पिछली सरकार में मंत्री थे.

ये भी पढ़ें

UP MLC Election 2022: क्या एमएलसी चुनाव में सीट न मिलने पर अखिलेश यादव से नाराज हैं ओम प्रकाश राजभर, जानिए- उन्होंने क्या कहा?

टूट की ओर सपा गठबंधन? MLC चुनाव में सीट नहीं मिलने से तीन दलों ने अखिलेश यादव को तरेरी आंख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget