एक्सप्लोरर

UP Pension Scheme: बुजुर्गों को मदद देने के लिए यूपी सरकार की बड़ी मुहिम, जानिए- यूपी पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

UP Pension Scheme:समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के यूपी सरकार ने यूपी पेंशन योजना चलाई है. इसमें बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए सरकार ने पेंशन की व्यवस्था की है.

UP Pension Scheme: समाज के गरीब तबके के लोगों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने के मकसद से केंद्र और प्रदेश सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. ऐसी ही एक यूपी पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए यूपी सरकार चला रही है. इस योजना के तहत प्रदेश में बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए सरकार ने पेंशन की व्यवस्था की है. आज आपको बताएंगे कि यूपी सरकार की इस योजना के लिए कौन-कौन लाभार्थी हो सकता है और किस तरह से इस योजना का लाभ लिया जा सकता है.

क्या है योजना ?

यूपी पेंशन योजना के तहत उन सभी, वृद्ध, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. बुजुर्ग नागरिकों को 800 रूपये प्रतिमाह, विधवा महिलाओं को 500 रूपये की धनराशि हर महीने यूपी सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है. वहीं दिव्यांग नागरिकों को 500 रूपये की धनराशि हर महीने यूपी सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाएगी. इस योजना का मकसद कमजोर तबके के लोगों की आर्थिक मदद करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना है. ताकि उन्हें भरण पोषण में किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

UP Corona Update: यूपी में लगातार चौथे दिन भी बढ़े कोरोना के मामले, जानिए- किन जिलों का है सबसे बुरा हाल

कौन-कौन ले सकता है लाभ ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए.

इस योजना के लिए लाभार्थी का गरीबी रेखा से नीचे होना जरूरी है.

लाभार्थी के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए.

आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.

आवेदक के पास बैंक अकाउंट, राशन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए.

दिव्यांग पेंशन के लिए स्वास्थ्य विभाग से सत्यापित प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

कैसे करें आवेदन?

यूपी पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसके लिए आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए अलग-अलग विकल्प मौजूद दिखाई देंगे. आप जिस श्रेणी के तहत पेंशन के हकदार हैं आपको बस उसी विकल्प पर क्लिक करना होगा. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई तमाम जानकारी भरनी होगी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस प्रक्रिया के बाद जिलेवार लाभार्थियों की लिस्ट जारी होगी. जो इसी वेबसाइट पर आप देख सकते हैं.

UP News: यूपी में 6 जिलाधिकारियों समेत 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget