एक्सप्लोरर

UP News: पहले मांगा दहेज, फिर फोन पर दिया 'तीन तलाक', परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Suicide in Gorakhpur: गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में पत्नी को पति ने फोन पर तीन तलाक दिए जाने और ससुराल के लोगों के दहेज की खातिर लगातार परेशान करने पर तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में पति के फोन पर कथित रूप से तीन तलाक दिए जाने और ससुराल के लोगों के दहेज की खातिर लगातार उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है.

महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चौरी चौरा इलाके में 23 साल की विवाहिता सानिया ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली. परिजन का आरोप है कि सानिया के पति ने सोमवार शाम महाराष्ट्र से फोन करके तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद उसने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

सानिया की मां आसिया ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात अगस्त 2023 को सलाउद्दीन नामक व्यक्ति से हुई थी और मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया था, मगर इसके बावजूद सानिया को उसके पति, उसकी सास सायरा, ननद आसिया, खुशबू और रोजी और देवर जिया-उल-उद्दीन और बालाउद्दीन और ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए बार-बार प्रताड़ित करते थे.

आसिया ने आरोप लगाया कि मामले को सुलझाने के कई प्रयासों के बावजूद उत्पीड़न जारी रहा. उन्होंने कहा कि इससे तंग आकर सानिया 26 अप्रैल को गोरखपुर में अपने मायके लौट आई थी, मगर ससुराल के लोग उसे लगातार फोन करके परेशान कर रहे थे.

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इनकार- आसिया

आसिया ने आरोप लगाया कि उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी लेकिन दारोगा जयप्रकाश सिंह ने उसे दर्ज करने से इनकार कर दिया था. आसिया ने बताया कि सोमवार की शाम सलाउद्दीन ने सानिया को फोन करके तीन तलाक दे दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने उसी रात फांसी लगा ली.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने विभागीय जांच के आदेश दिये. अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गयी जांच में पुष्टि हुई कि सानिया थाने गई थी, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा जयप्रकाश सिंह को बुधवार शाम निलंबित कर दिया.

आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि इस मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित रसायनी इलाके के रहने वाले सानिया के पति सलाउद्दीन, सास सायरा, ननदों और देवरों समेत आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

नैनीताल में तीन घंटे तांडव: बालिका से दरिंदगी पर भड़का गुस्सा, सांप्रदायिक रंग में रंगा शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget