एक्सप्लोरर

नैनीताल में तीन घंटे तांडव: बालिका से दरिंदगी पर भड़का गुस्सा, सांप्रदायिक रंग में रंगा शहर

Uttarakhand News: नैनीताल में बच्ची की साथ दुष्कर्म के बाद गुस्साई भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने को कहा.

Nainital News: आमतौर पर शांत और पर्यटकों से गुलजार रहने वाला नैनीताल शहर बुधवार रात को हिंसा की चपेट में आ गया. मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में तीन घंटे तक बवाल मचा रहा. आक्रोशित भीड़ ने दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की, दुकानदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सड़कों पर जमकर पथराव किया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. फिलहाल पूरे शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस अलर्ट मोड पर है.

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मल्लीताल क्षेत्र में उस वक्त बवाल शुरू हुआ, जब शहर में यह खबर फैली कि एक बुजुर्ग ठेकेदार उस्मान ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया है. सूचना आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठा हो गए. गुस्साए लोगों ने मुस्लिम समुदाय की दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. दुकानों में तोड़फोड़ की गई, और विरोध करने वालों को पीटा गया.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपियों को सौंपने की मांग की  
स्थिति बिगड़ती देख पूरे बाजार को आनन-फानन में बंद करवा दिया गया. मल्लीताल कोतवाली के सामने भारी भीड़ जमा हो गई, जिसने आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया. लोगों ने पुलिस से आरोपी को लॉकअप से बाहर निकालने की जिद की और वहीं धरना दे दिया. भीड़ ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर डाला, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे भीड़ कुछ देर के लिए तितर-बितर हो गई, लेकिन जल्द ही लोग दूसरी जगह इकट्ठा होकर फिर से पथराव करने लगे. गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहनों को पलटा गया, दुकानों के सामने रखा सामान फेंक दिया गया और कई घरों पर ईंट-पत्थर बरसाए गए. पथराव में कई घरों के शीशे टूट गए.

पीड़ित बच्ची के साथ आरोपी ने सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म
इस पूरे घटनाक्रम में एक किलोमीटर के क्षेत्र में अराजकता फैली रही. कोतवाली से लेकर गाड़ी पड़ाव तक उग्र भीड़ कई बार इधर-उधर दौड़ती रही और पुलिस से भिड़ती रही. पुलिस को बार-बार स्थान बदलकर हालात संभालने पड़े. गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई. कई परिवार घरों की खिड़कियों से बाहर झांककर भीड़ से ऐसा न करने की अपील करते रहे. बाद में पुलिस बल वहां पहुंचा तो भीड़ छिटक गई.

इस बीच धरने पर बैठे लोगों ने बालिका के साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी भी बताई. पीड़िता की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी. घर में पिता और बच्चे थे. तभी आरोपी उस्मान ने तीन दिन पहले बालिका को घर बुलाया और 200 रुपये देकर उससे घरेलू कामकाज करवाया. अगले दिन उसने बालिका को अपनी कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर शहर की मुख्य सड़क पर उतारकर फरार हो गया.

प्रदर्शनकारियों की मांग फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
बालिका ने यह बात घरवालों को बताई, जिसके बाद बुधवार को पुलिस में शिकायत की गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने मांग करते हुए कहा कि, आरोपी को जनता के हवाले किया जाए और उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए.

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और आगे की जांच जारी है. आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

इधर, प्रदर्शनकारी संगठनों ने गुरुवार को नैनीताल बंद का एलान किया है. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है और अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना की घोषणा से यूं बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण! BJP ने साधे एक तीर से कई निशाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget