एक्सप्लोरर

यूपी के वन मंत्री दारा सिंह चौहान का बयान, कहा- 'कोविड के साथ बर्ड फ्लू पर भी काबू पा लेंगे'

वन मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार को गोरखपुर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने यहां बन रहे चिड़िया घर के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया. उन्होंने बर्ड फ्लू को लेकर कहा कि हम इस बीमारी पर भी जल्द काबू पा लेंगे.

गोरखपुर: यूपी के वन, पर्यावरण और जन्‍तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को गोरखपुर के औचक दौरे के दौरान निर्माणाधीन शहीद अशफाकउल्‍लाह खान प्राणि उद्यान का निरीक्षण किया. अंतिम चरण में चल रहे काम का निरीक्षण कर संतोष जताते हुए उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिडि़याघर पूर्वांचल के लोगों को सौगात के रूप में मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री जल्‍द ही इसका उद्घाटन करेंगे. दारा सिंह चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड के साथ ही बर्ड फ्लू से भी जंग जीतने वाला उत्‍तर प्रदेश पहला प्रदेश बनेगा.

बर्ड फ्लू पर भी काबू पा लेंगे

यूपी के वन, पर्यावरण व जन्‍तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया में कोविड-19 को लेकर कोहराम मचा रहा है. उसके बावजूद सबसे बड़े राज्‍य का मुख्‍यमंत्री होने के बावजूद उन्‍होंने जिस तत्‍परता के साथ कोविड-19 को काबू करने का काम किया है. इससे ये साफ है कि बर्ड फ्लू के साथ कोई भी डिजीज आए. जिस सतर्कता और सजगता के साथ हम काम कर रहे हैं, निश्चित रूप से इस पर भी काबू पाने का काम करेंगे. उन्‍होंने कहा कि वन विभाग के पास बहुत से सेंचुरी है. वहां पर हमने पूरी तरह से अलर्ट घोषित किया है. कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है.

कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि

कानपुर से मरी हुई मुर्गी को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था. वहां पर जांच में पुष्टि हुई है. कानपुर में एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया है. एक किलोमीटर के एरिया को रेड जोन घोषित कर दिया है. पूरी सघनता के साथ वहां पर जांच की जा रही है. कानपुर जू को अस्‍थायी तौर पर बंद भी कर दिया गया है. सेनेटाइज भी कराया जा रहा है. वन विभाग के साथ पशु चिकित्‍सा विभाग के संयुक्‍त अभियान में देख-रेख कर रहे हैं. मुख्‍यमंत्री भी इसे लेकर सजग हैं. उन्‍होंने बताया कि पूरे देश में सबसे पहले कोई प्रदेश इसे काबू करेगा, तो वो उत्‍तर प्रदेश होगा.

जल्द तैयार होगा चिड़ियाघर

इसके पूर्व यूपी के वन, पर्यावरण व जन्‍तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने निर्माणाधीन शहीद अशफाकउल्‍लाह खान प्राणि उद्यान का अंतिम चरण में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कमियां रह गई है, उसे जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री को इसके बाद वे जाकर अवगत कराएंगे और उद्घाटन की तारीख तय करेंगे. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री खुद चाहते हैं कि चिडि़याघर जितनी जल्‍दी उद्घाटन हो जाए. गोरखपुर और पूर्वांचल इको-टूरिज्‍म का हब बनता जा रहा है. लाखों की संख्‍या में हर साल यहां विदेशी पर्यटक आते हैं और कुशीनगर और नेपाल के साथ लुंबिनी जाते हैं. वे यहां पर आएंगे और रामगढ़ताल और चिडि़याघर देखने के लिए यहां पर आएंगे. इस तरह की परियोजना तैयार होने जा रही है.

ये हैं चिड़ियाघर की खूबियां

दारा सिंह चौहान ने निरीक्षण पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि जो काम बचे हैं, वो पूरे हो जाएंगे. गोरखपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा और खूबसूरत चिडि़याघर बनने जा रहा है. वो इंतजार की घड़ी अब खत्‍म होने जा रही है. यहां के लोगों को बधाई दूंगा. जितनी उत्‍सुकता मीडिया ने दिखाया और उत्‍साहवर्धन किया है. उसी हौसले की वजह से इसे इतनी जल्‍दी पूरा करने का काम तेजी से चला है. चिडि़याघर में जानवरों को ध्‍यान में रखते हुए इसके बाड़े को डिजाइन किया गया है. 387 की संख्‍या में यहां पर जानवर होंगे. 69 प्रजात‍ि के जीव-जंतु यहां पर रहेंगे. सीजेडे से परमीशन लेकर ही कुछ परिवर्तन यहां पर किया जा सकता है. जिस तरीके से उनकी सोच है.

रामगढ़ताल में बढ़ाई जाएंगी बोट

उत्‍तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिडि़याघर का सपना उन्‍होंने साकार किया है. शहर के बीच में रामगढ़ताल जैसी प्राकृतिक झील प्रदेश में पहली ही देखने को मिलेगी. इसके अलावा चिडि़याघर भी बहुत खूबसूरत बन रहा है. इसी रामगढ़ताल पर लोगों की भीड़ नहीं दिखती थी. आज यहां पर लाखों की संख्‍या में भीड़ दिखाई दे रही है. यहां पर बोटिंग करने के लिए भी लोग आ रहे हैं. यहां पर वे बोट बढ़ाने के लिए सीएम योगी से कहेंगे. यहां पर विनोद वन, बुढि़या माई का स्थान, कुसम्‍ही जंगल प्राकृतिक रूप से बना हुआ है. वो कहीं और देखने को नहीं मिल सकता है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ यूनिवर्सिटी की इस लाइब्रेरी में है अखबारों का अनूठा संग्रह, जानकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget