एक्सप्लोरर

वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क कटा, शव दाह के लिए बदली जगह

वाराणसी में बढ़ते गंगा जलस्तर की वजह से गंगा किनारे होने वाले शवदाह स्थल भी परिवर्तन किए गए हैं. मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट के ऊपरी सतह पर अब शवदाह हो रहा है.

Varanasi News: वाराणसी में गंगा के जलस्तर में स्थिरता के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से गंगा का जलस्तर 63 मीटर के पार पहुंच चुका है. फिलहाल सुबह 8:00 बजे तक रिपोर्ट जारी होने के आधार पर गंगा का जलस्तर 63.13 मीटर रिकॉर्ड किया है जो खतरे के निशान से करीब 8 मीटर नीचे है. हालांकि अब गंगा के बढ़ते जल स्तर का प्रभाव तटवर्ती क्षेत्रों में देखा जा रहा है. मंदिर जलमग्न होने के साथ-साथ घाटों का भी आपसी संपर्क टूट रहा है.

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63 मीटर के पार
वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63 मीटर के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है, जो खतरे के निशान से करीब 8 मीटर नीचे है. वाराणसी में गंगा के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसकी वजह से करीब एक दर्जन घाटों का आपसी संपर्क भी टूट चुका है जिसकी वजह से लोग घाटों के मार्ग से एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं.

इसके अलावा घाटों पर स्थित जो मंदिर हैं वह भी अब जलमग्न नजर आ रहे हैं.औऱ निर्धारित घाटों का दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रहा है.  नाविक समाज की तरफ से छोटे नाव को सतर्कता के तौर पर नहीं चलाया जा रहा है जबकि बजड़ो और बड़े नाव पर निर्धारित संख्या में ही लोगों को बैठाकर नौका विहार कराया जा रहा है. 

'कांवड़ यात्रा के लिए बने अलग रास्ते, तेज आवाज गाना बजाते हैं..', सपा नेता एसटी हसन का बयान

शवदाह स्थल परिवर्तन, आगे और बढ़ सकती है मुश्किलें....!
वाराणसी में बढ़ते गंगा जलस्तर की वजह से गंगा किनारे होने वाले शवदाह स्थल भी परिवर्तन किए गए हैं. मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट के ऊपरी सतह पर अब शवदाह हो रहा है. इसके अलावा अगर इसी तरह गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले समय में शहर सहित दूर-दराज से आने वाले लोगों कों खासतौर पर शवदाह के लिए काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget