एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: पहली बार ऊंची इमारतों और कॉलोनियों के अंदर डाले जाएंगे वोट, आयोग ने की ये अपील

UP News: शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू कर दी गई. यूपी में 82 हजार मतदान केंद्रो पर सीसीटीवी की सुविधा होगी. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर लोगों से वोट देने की अपील की

Lok Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. वहीं यूपी में कुल सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे. जिसको लेकर प्रशासन ने लगभग सभी तैयारी कर ली है. वहीं पहली बार यूपी में ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. वहीं सीएम योगी ने भी सात चरणों में होने वाले इन चुनावों को सफल बनाने के लिए देश भर के मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान की अपील की है.
 
भारतीय चुनाव आयोग ने पहली बार उत्तर प्रदेश में ऊंची इमारतों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्थापित करेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा, राज्य में ऊंचे अपार्टमेंट परिसरों और गेट वाली कॉलोनियों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. हमने ऐसे 217 अपार्टमेंट परिसरों और कॉलोनियों की पहचान की है. इनमें दादरी में 68, नोएडा में 67, साहिबाबाद में 37, मुरादनगर में 8 और लोनी, गाजियाबाद और बख्शी-का-तालाब में सात-सात हैं.

82 हजार मतदान केंद्रो में सीसीटीवी
सीईओ नवदीप रिनवा ने कहा, लगभग 82 हजार मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा होगी. सभी मतदान केंद्र भूतल पर ही बनाए जाएंगे. व्हीलचेयर, विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, पीने के पानी व मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है.उन्होंने ये भी कहा कि हमने यह प्रयास किया है कि किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए दो किमी से अधिक की यात्रा न करनी पड़े.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज से प्रारंभ हो रहे 'महापर्व' आम चुनाव में आप सभी मतदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों से समवेत होते हुए आज पूरे देश में जन गण का मन फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज से ओतप्रोत है. जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से 'अबकी बार एनडीए 400 पार' के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी. आप सभी मतदाता इस महायज्ञ में 'मतदान' रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं. भारत माता की जय.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में चुनावी तैयारी में जुटा प्रशासन, लोगों से की ये अपील, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget