एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election: यूपी में पहले चरण के BSP उम्मीदवार सबसे धनी, जानें किस पार्टी के कितने प्रत्याशी हैं करोड़पति

Lok Sabha Election: इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने पहले चरण के उम्मीदवारों को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 43 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं.

Lok Sabha Election 2024: इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (ADR) के द्वारा उत्तर प्रदेश के पहले चरण के उम्मीदवारों पर रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार बीएसपी (BSP) के उम्मीदवार सबसे ज्यादा धनी हैं. उनकी औसत संपत्ति समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) उम्मीदवारों से ज्यादा है. 

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के दौरान आठ सीटों पर चुनाव हो रहा है, इन सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इससे पहले एनडीआर की सभी 80 सीटों को लेकर एक रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट में शपथ पत्रों के आधार पर विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा पैसा बीएसपी के उम्मीदवारों के पास है.

पहले चरण की जिन आठ सीटों पर वोटिंग होने वाली है, उन सीटों पर 80 उम्मीदवार मैदान में हैं. 80 उम्मीदवारों में से करीब 43 फीसदी यानी 34 उम्मीदवार करोड़पति हैं. अगर औसम संपत्ति की बात करें तो बीएसपी प्रत्याशी सबसे ज्यादा धनी हैं. बीएसपी के आठ प्रत्याशियों की औसत संपत्ति लगभग 13.19 करोड़ रुपए है.

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में यूपी के 35% प्रत्याशी दागी, चंद्रशेखर आजाद पर सबसे ज्यादा 36 केस

बीजेपी और सपा के कितने उम्मीदवार करोड़पति
इस चरण में बीजेपी के सभी सात उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसके अलावा बीएसपी के आठ में से सात (88 फीसदी) और सपा के सात में से पांच (71 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं. वहीं कांग्रेस के एक मात्र उम्मीदवार इमरान मसूद भी करोड़पति की सूची में शामिल हैं. बीएसपी के बाद सबसे ज्यादा औसत संपत्ति बीजेपी उम्मीदवारों की है. बीजेपी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.61 करोड़ है. इस चरण में सपा के सात उम्मीदवार हैं, जिनकी औसत संपत्ति 6.67 करोड़ रुपए है. 

पहले चरण में सबसे सहानपुर से बीएसपी के उम्मीदवार माजिद अली सबसे अमीर हैं. बीएसपी उम्मीदवार की कुल संपत्ति 159 करोड़ रुपए है. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार तस्मीम बानो की संपत्ति 78 करोड़ है, जबकि बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपए है. बता दें कि पहले चरण के अंतर्गत राज्य में 19 अप्रैल को आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget