एक्सप्लोरर

Fatehpur News: पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों में झड़प, दो भाइयों ने बस ड्राइवर को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला

Fatehpur Police: सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं. इसी के साथ एक आरोपी राम लखन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पड़ोसी बस चालक को बुरी तरह से पीटा. जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी रज्जन उर्फ राजेंद्र तिवारी (48) एक स्कूल की बस का चालक था. वह रात करीब 10 बजे स्कूल बस गांव किनारे खड़ी कर घर जा रहा था, तभी पड़ोसी सगे भाई लखन त्रिवेदी और शिवलखन त्रिवेदी से पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में विवाद हो गया. तभी रज्जन को पड़ोसी भाइयों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया. जिसके बाद शोर सुनकर परिजन मौके पर जा पहुंचे और मरणासन्न हालत में सीएचसी हरदोई ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने इस मामले में विमलेश तिवारी की प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी राम लखन को हिरासत में ले लिया है और एक आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. मृतक के भतीजे के मुताबिक मृतक रज्जन के जेब से एक एप्लीकेशन मिला है जिसमे पहले से ही हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी.

सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी निवासी विमलेश तिवारी द्वारा थाना किशनपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि गांव के ही राम लखन और शिव लखन ने रज्जन तिवारी को शराब के नशे में लाठी डंडों से पीटकर सिर और शरीर में गंभीर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया, जिसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया. वहीं डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. विमलेश तिवारी के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी राम लखन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: फिर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, इन घटनाओं के आधार पर उठाया जातीय अपमान का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget