एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: एटा जिले का वह गांव जहां हर घर से स्वतंत्रता सेनानी निकला, जब अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने पर मिली थी ये सजा...

UP News: स्वतंत्रता संग्राम मे एटा के बड़े स्वतंत्रता सेनानी रहे नबाब सिंह यादव के बेटे और पूर्व सांसद कैलाश यादव ने बताया कि कैसे उनके पिता ने आजादी की लड़ाई मे अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था.

Etah News: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम मे एटा के बड़े स्वतंत्रता सेनानी रहे नबाब सिंह यादव के बेटे और पूर्व सांसद कैलाश यादव ने बताया कि कैसे उनके पिता ने आजादी की लड़ाई मे अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने बताया कि 1942 में पिता चौधरी नबाब सिंह अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के आरोप मे 17 लोगों के साथ जेल गए थे जिनमे हमारे गांव लाल गढ़ी के 11 आदमी थे.

आंधी का फायदा उठाकर भाग निकले थे नबाब सिंह
भारत के प्रसिद्द लवी बलवीर सिंह रंग भी उसी समय जेल गए थे. बाद में सभी को सजाएं हुईं किसी को 6 महीने की तो किसी को 8 महीने की. मेरे पिता को 6 महीने की सजा हुई,  उसके बाद 1 साल की सजा हुई थी. 25 रुपये का जुर्माना भी हुआ था उस समय 25 रुपये  पूरे गांव पर नहीं थे. लालगढ़ी एक ऐसा गांव है जहां के फ्रीडम फाइटरों का जैसा  पूरे उत्तर प्रदेश मे नहीं है. नबाब सिंह मेहता लाइब्रेरी की छत से गिरफ्तार हुए थे. उनके ऊपर टेलीफोन लाइन के तार काटकर संचार सेवा ठप्प करने की जिम्मेदारी थी. उसके बाद आमलखेड़ा मे अंग्रेजो से गोली चली थी जिसमे 14 आदमी मारे गए थे.  उस समय पिता जी आंधी का फायदा उठाकर भाग निकले थे.

स्वतंत्रता की लड़ाई में मुसलमानों का भी बहुत बड़ा योगदान 
चौधरी नबाब सिंह 5 जिलों से एमएलसी रहे, वे पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे. वे आगरा, मथुरा, मैनपुरी से भी एमएलसी रहे. 35 साल तक जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रहे और 8 साल तक पीसीएफ के चेयरमैन रहे. इस दौरान वे कहते हैं कि एटा जनपद के सबसे सीनियर स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह राठौर और बाबूराम वर्मा  थे. उसके बाद होतीलाल दास, टुंडमाल, ईश्वरी सिंह और जैथरा के खा साहब थे. एटा में स्वतंत्रता की लड़ाई में मुसलमानों का भी बहुत बड़ा योगदान था. कई मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी रहे.

इसी के साथ उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. किसी भी देश की  आजादी के लिए 75 साल बहुत होते हैं लेकिन वे दो बातों पर अपना ऐतराज जताते हैं. कहते हैं कि तिरंगा खादी का होना चाहिए और हर घर तिरंगा अभियान के बाद इस तिरंगे का दुरूपयोग न हो ये भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-

Kasganj News: कासगंज जिले के बरौना गांव में बांध टूटने से घुसा पानी, जिला प्रशासन ने दिया खाली करने का निर्देश

Hardoi News: मारपीट की सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, भेजी गई कई थानों की फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget