एक्सप्लोरर

UP News: इसकी क्या गलती थी? पति से झगड़े के बाद महिला ने 3 महीने की बेटी को मार डाला, दबा दिया गला

Etah Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़ा ही शर्मनाक केस सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद मायके में रह रही एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस के मुताबिक जिले के थाना बागवाला के ईशेपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रही विनीता ने मंगलवार सुबह अपनी तीन माह की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और महिला से पूछताछ जारी है.

गला दबाकर हत्या किए जाने के मिले संकेत

थाना बागबाला के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश दीक्षित ने यह बताया कि मामला बेहद गंभीर है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक मां अपनी ही बच्ची की हत्या कैसे कर सकती है. एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई. हालांकि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.

बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह बताया कि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन लड़ाई- झगड़े होते थे, इसलिए कुछ माह से विनीता अपनी बच्ची को लेकर अपने मायके आ गयी थी और बीते दिन उसने अपनी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें -

रायबरेली-अमेठी को लेकर कांग्रेस ने बदली रणनीति, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, जानें- प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget