एक्सप्लोरर

UP Election: इमरान मसूद पर कांग्रेस ने लगाए ये गंभीर आरोप, जानिए क्या कुछ कहा

UP Election: इमरान मसूद के समाजवादी में जाते ही कांग्रेस ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इमरान मसूद को कांग्रेस नेत्री उमा भूषण ने मौका परस्त बताया है.

UP Election: सहारनपुर में राजनीति में उलटफेर लगातार जारी हैं. हाल ही में इमरान मसूद ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. दरअसल इमरान मसूद के साथ कांग्रेस के एक विधायक मसूद अख्तर भी उनके साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं, जिसको लेकर सहारनपुर नगर में आज कांग्रेस नेत्री उमा भूषण ने प्रेस वार्ता कर इमरान मसूद पर तीखा प्रहार किया है.

'दूसरे नेताओं का हक मसूद को दिया'
उमा भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कांग्रेस पार्टी ने सभी पुराने नेताओं का हक छीन कर के इमरान मसूद को देने का काम किया. उनको दिल्ली प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव बनाया गया और आज इमरान मसूद भ्रमित होकर समाजवादी पार्टी में जाने का काम कर रहे हैं. इमरान मसूद को खुद पर व अपने मुस्लिम भाइयों पर विश्वास नहीं है."

'अखिलेश यादव से मांगी शरण'
उन्होंने आगे कहा, "इमरान मसूद को लग रहा है कि कांग्रेस का कोई वजूद ही नहीं है, इसलिए शायद समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाए और समाजवादी के साथ जुड़कर अपने वजूद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं." कांग्रेस नेत्री उमा भूषण ने आगे कहा, "इमरान मसूद पिछले महीनों से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के पैरों में गिर कर गिड़गिड़ा रहे हैं कि मुझको बचा लीजिए और अखिलेश यादव ने इमरान मसूद पर तरस खाकर बिना शर्त इमरान मसूद को शरण देने का काम किया." साथ ही उन्होंने इमरान मसूद को एहसान फरामोश बताया और कहा है कि कांग्रेस जैसी पार्टी जिसने इनको इतना सम्मान दिया, उस पार्टी को छोड़कर के समाजवादी पार्टी की नाव में सवार हो गए साथ ही इमरान मसूद को मौका परस्त बताया है.

ये भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya के इस्तीफे पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कर दिया ये बड़ा दावा, जानें क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget