एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कब होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा? छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने दिया जवाब

जेवर एयरपोर्ट और अन्य शिलान्यास तथा लोकार्पण पर भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ देश मे एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं, दूसरी तरफ आधारशिला रखी जा रही है. उसमें भी फोटो चीन के एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया है.

Bhupesh Baghel Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा डरी हुई है, इसीलिए गठबंधन कर रही है. बीजेपी खुद को कमजोर मान रही है. उनके पास 300 विधायक है. अगर कमजोर नहीं होती तो गठबंधन की जरूरत नहीं थी. वो पहले से खुद को हारा मान रही है और हारी बाजी जीतने की कोशिश कर रही है.

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली की. फिर सीएम योगी के क्षेत्र में उससे बड़ी रैली की और अब महोबा रैली की. उन्होंने कहा कि धरातल पर कांग्रेस ने संगठन मजबूत किया है. उसी के दम पर दोनों रैलियां हुई हैं. वहीं कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को तरजीह न दिए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की तरह आडवाणी जी, जोशी जी जैसे वरिष्ठों को किनारे करने की व्यवस्था नही है. कांग्रेस में सबको लेकर चलने की परंपरा है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनका लंबा अनुभव है. संगठन में उसका लाभ लगातार लेते रहे हैं और चुनाव में भी लेंगे.

जल्द होगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा: बघेल

बड़े कांग्रेसी चेहरों के पार्टी छोड़ने पर भूपेश बघेल ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हुए उसे आप देखेंगे तो भाजपा दल-बदल कराती है. बंगाल में हार हुई तो यूपी में रणनीति बदल दी. दबावपूर्वक, लालच देकर, डराकर, धमकाकर जो दल-बदल कराते थे, उसमें कमी आई है. चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं होती है. इस पूरे चुनाव में जिस तरह दूसरे प्रदेशों में दल-बदल कराते थे वो नज़ारा कम दिख रहा है. कांग्रेस के अन्य दलों से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी आएंगे उनका स्वागत करेंगे, हालांकि प्रियंका गांधी ने अकेले चुनाव लड़ने के लिए कहा है. भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द होगी और सीडब्लयूसी तय करेगी.

'जहां बीजेपी की सरकार, वहां बढ़ी गरीबी'

इस दौरान हाल ही में जारी नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां सरकार है, वहां गरीबी बढ़ी है. छत्तीसगढ़ में 3 साल पहले 40 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे थे, कुपोषण 38 फीसदी, एनीमिया पीड़ित महिलाएं 42 फीसदी थी. अपने प्रयासों से वहां सुधार किया. दो साल से सीएम सुपोषण अभियान योजना चला रहे हैं, आगे उसके भी परिणाम मिलेंगे. उन्होंने कहा कि ये भाजपा का लक्ष्य ही नहीं है, ऐसे मुद्दे जो आम जनता से जुड़े हैं, उस पर ध्यान नहीं देते. तभी यूपी में गरीबी की संख्या बढ़ी जो बेहद चिंताजनक है.

जेवर एयरपोर्ट और अन्य शिलान्यास तथा लोकार्पण पर भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ देश मे एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं, दूसरी तरफ आधारशिला रखी जा रही है. उसमें भी फोटो चीन के एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया है. भूपेश बघेल नेb सवाल उठाया कि आखिर 5 साल तक क्या करते रहे? अब भी सिर्फ शिलान्यास ही किया है. काम पर वोट मांगेंगे या सपने दिखाकर? उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, बेरोजगार, मजदूर सब भाजपा से नाराज है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: भूपेश बघेल बोले- यूपी में अगले 15 दिनों में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी किया चुनावी गीत- 'यूपी में खेला होइबे, खदेड़ा होइबे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget