एक्सप्लोरर

Balrampur News: इस वजह से सपा के साथ विलय करने को तैयार हैं शिवपाल यादव, अखिलेश यादव के सामने रखी शर्त

Balrampur News- हाल ही में बलरामपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा को हटाने के लिए वो सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं.

Balrampur News- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पिछले काफी वक्त से काफी समय से सपा के साथ गठबंधन की बात कर रहे थे, वहीं अब उन्होंने पार्टी के साथ विलय का प्रस्ताव रख दिया है, दरअसल बुधवार को बलरामपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा है कि, अगर सपा के मुखिया अखिलेश यादव उनके जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो वो अपनी पार्टी का सपा में विलय करने को भी तैयार हैं.

सपा में विलय करने को तैयार हैं शिवपाल

शिवपाल यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत कहा कि, भाजपा को हटाने के लिए हम किसी भी तरह के त्याग के लिए तैयार हैं. और अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो हम अपनी पार्टी का सपा में बिना शर्त विलय भी कर देंगे. गौरतलब है कि शिवपाल सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहले भी कई बार पैगाम पहुंचा कर गठबंधन की पेशकश कर चुके हैं. हालांकि सपा की तरफ से अभी इस बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कही गई है.

शिवपाल ने की अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग

वहीं शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो भी वादा किया था उनमें से एक भी पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भाजपा राज में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, उन्होंने लखीमपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ फायरिंग की गई. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो गई है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने गोली चलाई. अब तो मिश्रा को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather and Pollution Today: दिल्ली में गिरा पारा, इस हफ्ते बढ़ जाएगी ठंड, बुधवार को दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

Meerut News: 17 पैरालंपियन खिलाड़ियों के लिए आज मेरठ में होगा भव्य कार्यक्रम, सीएम योगी 32.50 करोड़ रुपये देकर करेंगे सम्मानित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget