एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बड़ी बैठक, बीजेपी के कई नेता हुए शामिल

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चली बैठक में सिर्फ 25 नेताओं को बुलाया गया.कल की यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है. इस बैठक के जरिए भाजपा जनता का रुख भांपने की कोशिस कर रही है.

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुरादाबाद में एक ख़ास बैठक की है. इस बैठक में मुरादाबाद के पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ करनाल के सांसद और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी संजय भाटिया भी शामिल रहें. सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं और संभावित पार्टी प्रत्याशियों के बारे में भी चर्चा चल रही है.

शामिल हुए बीजेपी के 25 नेता

 यह बैठक मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चली बैठक में सिर्फ 25 नेताओं को बुलाया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और सँभल के पूर्व सांसद सतपाल सिंह सैनी, यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह ओलक, मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, मुरादाबाद शहर के विधायक रितेश गुप्ता, मुरादाबाद कांठ विधानसभा के विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, मुरादाबाद के पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह, मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान सहित कुल 25 भाजपा नेता इस बैठक में शामिल हुए.

पार्टी नेताओं से लिया गया फीडबैक

 उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है वही कल की यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कृषि कानूनों को लेकर किसान भाजपा से नाराज माने जा रहे हैं इसलिए यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ 25 नेताओं के साथ बैठक कर पश्चिमी यूपी का चुनावी माहौल भांपने की कोशिश कर रहे हैं, और पार्टी नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं, कि मुरादाबाद और आसपास के जिलों में किसानों का रुख क्या है. माना यह भी जा रहा है कि भाजपा नाराज किसानों को मनाने के लिए अपने नेताओं को चुनाव से पहले ही फील्ड में जाकर काम करने की नसीहत दे चुकी है. उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस बैठक में मुरादाबाद के साथ रामपुर और संभल जनपद के भी दो जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं. मुरादाबाद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान से जब पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की तो धर्मेंद्र प्रधान मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आएं

यह भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आज होगा नामांकन, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी प्रक्रिया

ललितपुर: किशोरी रेप मामले में सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget