एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आज होगा नामांकन, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी प्रक्रिया

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव 18 अक्टूबर को होंगे. विधानसभा सचिवालय में मंगलवार को ही अधिकारियों ने बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर माथापच्ची की.

यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 18 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किये जाएंगे. नामांकन पत्र आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भरकर प्रमुख सचिव विधानसभा को प्रस्तुत किये जा सकेंगे. बीजेपी इस चुनाव में हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल को उतारने की योजना बना चुकी है. सपा ने सीतापुर के महमूदाबाद सीट से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा को विधानसभा उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है. सपा के सभी विधायकों को आज दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि 18 अक्टूबर 2021 को विधानसभा का विशेष सत्र आहुत किया गया है जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है.

सपा ने साधा बीजेपी पर निशाना

विधानसभा उपाध्यक्ष के होने वाले नामांकन के पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अपनी नाकामी छिपाकर लोगों का ध्यान बांटने में लगी हुई है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानमंडल दल की बैठक में लिया जाएगा.

18 अक्टूबर को होंगे चुनाव

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव 18 अक्टूबर को होंगे. विधानसभा सचिवालय में मंगलवार को ही अधिकारियों ने बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर माथापच्ची की. इस बार विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर भी सहमति बनी है.

पूर्व में विशेष सत्र का विपक्ष बहिष्कार कर चुका है। ऐसे में नितिन निर्विरोध हो सकते हैं. लेकिन यदि विपक्ष विरोध की रणनीति पर आगे बढ़ा तो चुनाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Manish Gupta Murder: एक लाख का इनामी दारोगा विजय यादव गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए दी थी HC में अर्जी

किशोरी ने पिता और चाचा-ताऊ समेत 28 लोगों पर लगाया रेप का आरोप, सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget