एक्सप्लोरर

ललितपुर: किशोरी रेप मामले में सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोरी से कथित रेप के मामले में सपा, बसपा के नेताओं और एक इंजीनियर सहित अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

उत्तर पुलिस ने ललितपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से कथित रेप के मामले में सपा, बसपा के नेताओं और एक इंजीनियर सहित अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक लड़की से कथित रूप से अलग-अलग स्थानों पर रेप किये जाने के मामले में 12 अक्टूबर को सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पीड़िता के पिता, चाचा और सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद और तीन अज्ञात आरोपी हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 टीम तैनात की गई हैं.

मिर्जापुर में मारा पुलिस ने छापा

 पुलिस ने मिर्जापुर जिला मुख्यालय के एक होटल में शुक्रवार छापा मारकर सपा के ललितपुर के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और इंजीनियर महेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

सपा जिलाध्यक्ष की गई कुर्सी

इस बीच शनिवार को लखनऊ में जारी एक बयान में समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद ललितपुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. · पीड़िता का आरोप- किशोरी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अपने पिता अपने ताऊ चाचा एवं चाची सहित नगर के सफेदपोश नेताओं एवं व्यापारियों सहित 28 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. किशोरी ने 25 लोगों के नाम लिखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है एवं तीन अज्ञात भी बताए गए हैं. साथ में उसने यह भी बताया है कि कई वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा हैं. इसकी शुरुआत उसके पिता ने ही अपनी बेटी के साथ की थी उस समय बेटी कक्षा 6 की छात्रा थी जब उसके पिता ने उसे मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखा कर उसको गलत काम के लिए प्रेरित किया. पहले तो सगे पिता ने ही नबालिग से रेप किया. फिर उसने अपनी ही बेटी को वह पैसों की लालच में सफेदपोश नेताओं एवं व्यापारियों को परोसने लगा.

 उस किशोरी के साथ उसके ही पिता ने षड्यंत्र के तहत मोबाइल से अश्लील फिल्में दिखा कर एवं जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा. किशोरी ने अपनी तहरीर में यह भी लिखा है कि उसकी चाची एवं उसके ताऊ और चाचा सभी इस षड्यंत्र में शामिल रहे. · सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से नाबालिग किशोरी का नाम उजागर करने एवं उसका वीडियो फेसबुक पर डालने के मामले में भी पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस पर भी कार्रवाई की जाएगी · घटना पर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि- रेप की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह गंभीर विषय है क्योंकि इसमें सपा और बसपा पार्टियों के लोग पाए गए हैं. इससे उनका चाल-चरित्र और चेहरा सामने आता है. जनता इसका जवाब देगी. क़ानून अपना काम करेगा.

यह भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कानपुर और लखनऊ में कितने का हुआ पेट्रोल?

Char Dham Yatra: लगातार बढ़ रही है तीर्थयात्रियों की संख्या, 1 महीने में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget