एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले जारी है BJP में ज्वाइनिंग का सिलसिला, सपा नेता समेत इन लोगों ने थामा पार्टी का दामन

UP Elections: महाराजा सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर के साथ उनकी 66 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्य बीजेपी में शामिल हुए. इसको लेकर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है.

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है. महाराजा सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर के साथ उनकी 66 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्य बीजेपी में शामिल हुए. साथ ही पूर्व विधायक कालीचरण राजभर के साथ उनके 35 लोग सपा छोड़ बीजेपी में आए. गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट से कालीचरण राजभर 2 बार विधायक रहे हैं. फरवरी 2021 में वो बसपा छोड़ सपा में आये थे और अब सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं.

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा से पूछिए कि उनके यहां अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, तो जवाब आएगा कि जो बेटा होगा. अगला अध्यक्ष वो होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में पूछिये तो यही जवाब आएगा. बाकी दलों का भी ऐसा ही हाल है. लेकिन बीजेपी में आपमें से कोई भी भविष्य में अध्यक्ष बन सकता है. उन्होंने सपा सुभासपा के गठबंधन पर कहा, 'वहां जिनको देखते सब नकली. गुंडा माफियाओं के बदौलत रैली हो रही उनकी. कुछ दिन में हमारी रैली देखिएगा. हमें पार्टी ने कहा है कि जो इनके राजनीतिक शूटर बन रहे उन्हें शूट करके बाहर करो.'

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही ये बात

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2022 के चुनावी संग्राम में राजभर अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, 'ओपी राजभर जब गाजी की मजार पहुंचे तभी उनका नाम तय हो गया था. ये ओपी नहीं असलम राजभर हैं. महाराजा सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाने वाले ने गाजी के अनुयायियों के साथ गठबंधन किया.' बीजेपी में राजभर समाज के लोगों की जॉइनिंग पर उन्होंने कहा कि ये तो शुरुआत है, चुनाव आने तक कोई बचेगा नहीं वहां.

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिया ये बड़ा बयान

बीजेपी जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने हरिशंकर तिवारी के परिवार के सपा में जाने पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 6 दिन पहले उन्होंने बीजेपी से संपर्क किया था. लेकिन बीजेपी पहले स्क्रीनिंग करती है. हमने उनको शामिल करके फायदे की परिस्थिति नहीं देखी. वो जहां जाएं कोई नुकसान नहीं.'

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: निषाद पार्टी के साथ लखनऊ में होगी BJP की संयुक्त रैली, सीट शेयरिंग को लेकर संजय निषाद ने किया बड़ा दावा

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने काशी पहुंचकर गंगा में लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget