एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सरोजनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह की राह हुई आसान, BJP में शामिल हुए शिवशंकर सिंह

UP Elections: यूपी चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. बीजेपी ने इस सीट से राजेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में शिवशंकर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से राजेश्वर सिंह का रास्ता साफ हो गया है.

उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया, 'प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों से आये रामलाल अकेला, पूर्व विधायक (सपा), शिवशंकर सिंह,पूर्व प्रत्याशी (सपा), अशोक चौधरी, पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई.'

हाल ही में थामा था सपा का दामन

इससे पहले बीजेपी से निष्कासित पूर्व राज्य मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था. दरअसल, जिला पंचायत सदस्य का बीजेपी से टिकट ना मिलने पर शिवशंकर सिंह पटेल ने पत्नी को निर्विरोध चुनाव लड़ाया था, जिसके बाद पार्टी विरोधी कार्य करने पर बीजेपी ने शिवशंकर सिंह पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

साल 2017 में BSP के टिकट पर लड़े थे चुनाव

गौरतलब है कि शिवशंकर सिंह ने साल 2017 में बसपा के टिकट पर सरोजनी नगर से चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने सपा छोड़कर बसपा सदस्यता ले ली थी. 2022 के चुनाव में उन्होंने सरोजनी नगर से सपा के टिकट की दावेदारी जताई थी लेकिन सपा ने सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया है. इससे नाराज होकर शिवशंकर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह का रास्ता आगे के लिए आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अमित शाह का अखिलेश यादव पर हमला, आजम खान और मुख्तार अंसारी को जेल भेजने के नाम पर मांगा वोट

UP Election 2022: 'बीजेपी उनसे अलग ना हो तो वोट मत देना', राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget