एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ को बताया 'बल्लेबाज', बोले- यूपी को सिर्फ बाबा चाहिए

UP Elections: राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा, ''यूपी में पौने पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है जो आज तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं आया.''

UP Assembly Election 2022: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ प्रभारी राजनाथ सिंह ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) और न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, राज्य को सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए. जौनपुर के टीडी कालेज में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) चाहिए न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए.'' गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी को 'बुआ-बबुआ' का नाम मिला था.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''आप तो जानते ही हैं कि योगी जी कितने बड़े बल्लेबाज हैं, जिस दिन सोशल मीडिया में योगी जी के कंधे पर मोदी जी के हाथ रखी तस्‍वीर आई थी, तब जानते हैं कि मोदी जी ने क्या कहा था- योगी जी आप चिंता मत करिये, आप धड़ाधड़ बैटिंग करते जाइए.'' उन्होंने कहा, ''आज मुख्यमंत्री का नाम सुनते ही गुंडे माफियाओं के दिल में दहशत पैदा हो जाती है.'' राज्‍य में बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ''यूपी में पौने पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है जो आज तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं आया.'' उन्होने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''26 नवम्बर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने कठोर कदम नहीं उठाया, यह मैं नही कह रहा हूं खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि हमले के बाद जो कार्रवाई करना चाहिए था वह नहीं किया गया.''

आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लग गया है- राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा, ''जब से हमारी सरकार बनी है, आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लग गया है और आतंकी सीमा पर ही मारे जा रहे हैं.'' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्ना का जिन्न किस बोतल से निकाला. उन्होंने उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल में किये गए विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भावना, अपराध मुक्त वातावरण की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की तारीफ की. उन्होंने देश की सुरक्षा पर कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नही, अगर कोई छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नही.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए, ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे. ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था. सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में आज लग सकती है RLD-SP गठबंधन पर मुहर, सीट शेयरिंग को लेकर है ये खबर

UP Election 2022: आज सपा के गढ़ देवरिया में गरजेंगे सीएम योगी, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget