एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस की 'प्रतिज्ञा यात्रा' को बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी प्रियंका गांधी, हो सकते हैं कई बड़े एलान

बाराबंकी में यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी शिक्षा और नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसान की कर्ज माफी, बिजली के दर आधे करने जैसे ऐलान कर सकती हैं.

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है, लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रहेंगे मौजूद. बाराबंकी के अलावा आज ही सहारनपुर और वाराणसी से भी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करेगी, प्रियंका गांधी बाद में सहारनपुर और वाराणसी से शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा में भी शामिल होगीं. तीनों ही यात्राओं को बाराबंकी से प्रियंका गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी.

यात्रा से पहले प्रियंका करेंगी बड़े ऐलान

बाराबंकी में यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी शिक्षा और नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसान की कर्ज माफी, बिजली के दर आधे करने जैसे एलान कर सकती हैं. प्रियंका गांधी ऐलान कर चुकी हैं कि कांग्रेस यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी, इसके अलावा छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का वादा भी किया गया है. प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यूपी के चार इलाकों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालने की योजना है. 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है, इस वजह से फिलहाल तीन यात्राओं का कार्यक्रम तैयार हुआ है जो बुंदेलखंड क्षेत्र, पश्चिमी यूपी क्षेत्र और अवध क्षेत्र में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी. पूर्वी यूपी में यात्रा गोरखपुर रैली के बाद निकाली जाएगी, इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने बड़े वादों को लोगों के बीच लेकर जाएगी जिसे प्रतिज्ञा का नाम दिया गया है.

 कांग्रेस झोंक रही है पूरी ताकत

यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हुई है, अपने पुराने वोटबैंक की वापसी के अलावा कांग्रेस की नजर खास तौर पर महिला वोटरों पर भी है. प्रियंका गांधी लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष की असली भूमिका कांग्रेस निभा रही है.  हाल में ही बनारस में बड़ी रैली कर कांग्रेस ने जता दिया कि उसकी ताकत लौट रही है.  प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट  वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल होगें, इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद श्री राजेश, पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद करेगें.

प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन जिले शामिल होगें. इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य और मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेगें. प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, विजनैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदांयु, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होगें. जिसका नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं लखनऊ से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम् करेंगें. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस द्वारा जनसभाएं भी आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप- सपा की सरकार में आतंकवादियों की उतारी जाती थी आरती

Agra News: जमीन पर हक पाने के लिए महिला ने खुद को गड्ढे में गाड़ा, पुलिस पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget