एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप- सपा की सरकार में आतंकवादियों की उतारी जाती थी आरती

UP Elections: योगी ने कहा, ''गांव-गांव में जाकर अलख जगाने की आवश्यकता है कि भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है. भाजपा की सरकार रहेगी तो प्रदेश में कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया और कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे, राम भक्तों पर गोली चलवाई जाती थी और आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा मोर्चा द्वारा आज आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में चौहान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, 'हमारी सरकार बनी तो सबसे पहला काम किसानों की कर्जमाफी का हुआ लेकिन 2012 में सपा की सरकार का सबसे पहला निर्णय आतंकवादियों से मुकदमा वापस लेने का था.'

योगी ने कहा, ''जब सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार होती है तो उनको अपने परिवार से फुर्सत नहीं होती, वे आतंकवादियों के लिए काम करते हैं जो सपा की सरकार ने 2012 में करके दिखाया था. आतंकवाद की जड़ 1952 में कांग्रेस ने धारा 370 के रूप में जम्मू कश्मीर में रोपी थी.'' योगी ने कहा कि सपा की सरकार में मध्यकाल की याद ताजा हो गई थी जब मंदिरों और मठों पर हमले होते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता थानों, तहसीलों में लूट मचाते थे और थाने, तहसील बिक चुके थे.

गांव-गांव में जाकर अलख जगाने की आवश्यकता है- सीएम

राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पक्ष में लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए योगी ने कहा, ''गांव-गांव में जाकर अलख जगाने की आवश्यकता है कि भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है. भाजपा की सरकार रहेगी तो प्रदेश में कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा, कोई माफिया जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा और अगर करेगा तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुल्‍डोजर चलता दिखाई देगा.''

योगी ने चौहान समाज के लोगों से कहा कि आजादी के बाद उनके समाज से कोई राज्यपाल क्यों नहीं बन पाया और फागू चौहान भाजपा की सरकार बनने के बाद चौहान समाज से पहले राज्यपाल बने. उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान पिछले साढ़े चार साल से मंत्री बनकर अनवरत कार्य कर रहे हैं और समाज के प्रभुनाथ चौहान को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया. सीएम ने पिछली सरकारों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, 'पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं मिल पा रहा था क्योंकि पिछली सरकारों की नीयत खराब थी. वे नहीं चाहती थीं कि दलित, पिछड़े और गरीब को सुख सुविधा मिले. पिछली सरकारें नहीं चाहती थीं कि हर घर में रसोई गैस हो, हर घर में बिजली हो, इन लोगों ने हर घर में बीमारी दी.'

सरकार एक-एक करके अपने वादों को पूरा कर रही है- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आजमगढ़ से सांसद रहते हुए विकास का कोई कार्य नहीं हुआ. उन्होंने कहा, 'क्या 1990 में भाजपा की सरकार होती तो रामभक्तों पर गोलियां चलतीं. जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलवाई क्या उन्हें आप माफ कर देंगे, भगवान राम माफ नहीं करेंगे.' उन्होंने कहा, ''अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमें गौरव की अनुभूति कराने वाला क्षण है. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनना 135 करोड़ भारतीयों के दुनिया के सामने सिर उठाने का अवसर है.''

सीएम ने कहा, ''सरकार एक-एक करके अपने वादों को पूरा कर रही है और आपका भी दायित्व बनता है कि आप एक-एक परिवार के यहां जाकर कहें कि भाजपा देशहित में जरूरी है.'' योगी ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की और कहा कि कोविड काल में सपा तथा कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को गुमराह करने का काम किया. उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था का सम्मान करती है और पेशेवर माफिया तथा अपराधियों से सख्ती से निपटने का कार्य करने के साथ ही दंगा मुक्त प्रदेश बनाती है. सम्‍मेलन को वन मंत्री दारा सिंह चौहान और पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री अनिल राजभर ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: एक ही फ्लाइट में चढ़े Akhilesh Yadav और Priyanka Gandhi, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर

UP Election 2022: क्या यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? जानें- CM फेस को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget