एक्सप्लोरर

UP Election 2022: न होर्डिंग, न बैनर, न पोस्टर, पार्टी कार्यालय से भी बना रखी है दूरी, जानें- क्यों अलग है प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा

UP Elections: लखनऊ में तीसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर के लिए पार्टी कार्यालय गयी भी तो बैठकों के लिए नहीं बल्कि कुछ लोगों से मिलने.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का लखनऊ (Lucknow) में आज तीसरा दिन है. प्रियंका जब भी लखनऊ आती हैं तो पार्टी कार्यालय से लेकर उनके घर तक जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन के पोस्टर, होर्डिंग लग जाते हैं. पार्टी कार्यालय पर देर रात तक बैठकों का सिलसिला चलता है. कार्यालय पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का जमावड़ा रहता है. लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा. आखिर चुनावी साल में नज़ारा इतना बदल क्यों है?

इस बार प्रियंका मिशन 2022 की रणनीति पार्टी कार्यालय में नहीं बल्कि गोखले मार्ग पर उस कौल हाउस में बना रही है जहां वो रुकती हैं. यानी उनका लखनऊ का घर. देर रात तक बैठकों का सिलसिला भी यहीं चल रहा है. उनके स्वागत के लिए पहले की तरह भारी भरकम होर्डिंग, बैनर, पोस्टर भी गायब हैं. तीसरे दिन प्रियंका कुछ देर के लिए पार्टी कार्यालय गयी भी तो बैठकों के लिए नहीं बल्कि कुछ लोगों से मिलने. उसके बाद फिर कौल हाउस आकर बैठकें करने लगी. असल मे प्रियंका जब भी लखनऊ या यूपी प्रवास पर आती हैं तो भाजपा के नेता व मंत्री इसे उनका पॉलिटिकल टूरिज्म बताकर तंज करते हैं.

इस बार के दौरे में प्रियंका सिर्फ आगामी चुनाव की रणनीति ही नहीं बना रही बल्कि भाजपा और मंत्रियों के इस तंज का जवाब देने की कोशिश भी कर रही हैं. पार्टी के नेता भी मानते हैं कि इस तरह के बदलाव से ये संदेश देने की कोशिश है कि यूपी उनका घर है. पार्टी नेताओं की मानें तो इस बार उनका कार्यक्रम जारी न होने की एक वजह ये भी है कि ऐसा करने से पता चलता है कि वो कब तक यहां हैं. और ऐसा होने से यही लगता है वो दौरे पर आई हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका कभी यूपी दौरे पर नहीं आती. बल्कि वो कल भी यहां थी, आज भी हैं, और कल भी रहेंगी. अजय लल्लू ने कहा कि भाजपा के नेता यूपी में टूर या दौरे पर आते हैं. लेकिन प्रियंका के लिए यूपी उनका घर है.

प्रियंका का दौरा चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

पॉलिटिकल एनालिस्ट विजय उपाध्याय की मानें तो प्रियंका का दौरा चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पार्टी स्ट्रेटेजी के तहत संगठन को मजबूत करने में लगी हैं. उनके अनुसार 32 साल में पहली बार पार्टी संगठन पर काम कर रही है. उनका कहना है कि सभी दलों में नेता चुनाव के वक्त दौरे बढ़ा देते हैं. इस तरह तो सभी का पॉलिटिकल टूर होता है.

यह भी पढ़ें-

Lucknow: नौकरी से पूरे नहीं हुए खर्चे तो बन गईं कॉलगर्ल, 7 युवतियां और 2 एजेंट गिरफ्तार, बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

UP Election 2022: यूपी में JDU लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पार्टी को BJP से गठबंधन की उम्मीद, नीतीश कुमार करेंगे रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget