एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? भूपेश बघेल ने दिया जवाब

UP Elections: भूपेश बघेल ने कहा, ''विपक्ष का वोट नहीं बंटेगा. जो भी अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं करते, वे कांग्रेस को वोट देंगे.''

UP Assembly Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हर चुनाव में कुछ नया किया है और जाति व धर्म पर वोट देने के बाद इस बार वे खुद से जुड़े मुद्दों पर मतदान करेंगे. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिनमें से इस बार 40 फीसदी सीट महिलाओं को दी जाएंगी.

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जिन्होंने प्रदेश में जनता के मुद्दों को निडर और आक्रामक तरीके से उठाया है, चाहे वह किसानों की समस्याएं हों, बेरोजगारी, महंगाई, घटती आय या दलितों, महिलाओं और युवाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले हों. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान पिछले एक साल से अधिक समय में बीजेपी सरकार के हाथों हुए 'अपमान' को नहीं भूले हैं और 'उनमें से 700 से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं.'

बघेल ने दावा किया कि इस बार वे बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देंगे और इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के खिलाफ लोगों का रोष जमीनी स्तर पर सामने आएगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के लोग हर चुनाव में कुछ नया करते हैं. उत्तर प्रदेश आपको वर्तमान के सवालों के जवाब देता है.'' उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों ने जाति के आधार पर मतदान किया और (बहुजन समाज पार्टी प्रमुख) मायावती और (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने. बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर से धर्म के आधार पर मतदान किया और बीजेपी, जो 2012 में चौथे स्थान पर थी, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में विजेता बनकर उभरी.

विपक्ष का वोट नहीं बंटेगा- भूपेश बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने दावा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता खुद से जुड़े मुद्दों पर मतदान करेगी, चाहे वह महंगाई, घटती आय, बेरोजगारी या महिलाओं, दलितों और युवाओं के मुद्दे हों. पिछले चुनाव में जनता द्वारा गठबंधन को खारिज किए जाने को स्वीकार करते हुए विपक्षी दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के कारण वोट बंटने के सवाल पर बघेल ने कहा, ''विपक्ष का वोट नहीं बंटेगा. जो भी अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं करते, वे कांग्रेस को वोट देंगे.''

यह भी पढ़ें-

योगी के मंत्री का दावा- ऐसा हुआ तो जनेऊ धारण कर राम नाम जपेंगे ओवैसी, AIMIM प्रमुख ने किया पलटवार

UP News: चलती ट्रेन की बोगी में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget