एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव के 'समाजवादी परफ्यूम' पर दिनेश शर्मा का तंज- सपा सरकार में अपराध का इत्र खूब महकता था

UP Elections: दिनेश शर्मा ने कहा, जब सपा की सरकार थी तब तक अपराध चरम पर था और जनता अब फिर से अपराध नहीं चाहती है. यही कारण है कि 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

Dinesh Sharma on Samajwadi Perfume: उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि राज्य में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब अपराध का इत्र खूब महकता था और अब यहां की जनता को अपराध वाला इत्र नहीं चाहिये. आगरा में संवादाताओं को संबोधित करते हुये शर्मा ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार और भय फैलाने वाले इत्र अब पसंद नहीं कर रही है.

शर्मा ने कहा, ''जब तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब तक अपराध चरम पर था और प्रदेश की जनता अब फिर से अपराध नहीं चाहती है और यही कारण है कि 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है.'' उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का खूब गुणगान किया. शर्मा ने कहा कि आगामी 30 नवम्बर तक प्रदेश में लम्बित योजनाएं पूरी होंगी साथ ही जनता की समस्याओं का अभियान चला कर निस्तारण भी होगा.

अखिलेश यादव ने 'समाजवादी परफ्यूम' लॉन्च किया है

बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य करते हुए 22 किस्म के प्राकृतिक सुगंधों को मिलाकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया है और दावा किया है कि इसकी खुशबू से नफरत की राजनीति समाप्त होगी. अखिलेश यादव ने कहा कि यह इत्र लगाकर महकते हुए लोग समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा की याद दिलाते जाएंगे. इसका रंग भी लाल-हरा रखा है.' उन्होंने बिना नाम लिए मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ''अगर कहीं दूसरी जगह यह बोतल चली जाए तो खुशबू बदल पाएं न बदल पाएं लेकिन रंग जरूर बदल देंगे.''

इस मौके पर कन्नौज से विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन ने कहा कि इसके बाद और खुशबू की तैयारी हो रही है जिसमें 24 प्राकृतिक इत्रों का प्रयोग होगा और पूरे देश में नफरत की जो आंधी फैली है, 2024 में उसको भी मिटाने का काम करेगा. कन्नौज इत्र के लिए मशहूर है और अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव कन्नौज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: कैराना लोकसभा सीट पर मुसलमान और जाट तय करते हैं हार-जीत

UP News: योगी सरकार ने दी ‘मातृभूमि योजना’ को मंजूरी , जानें क्या हैं इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget