एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का दावा- पांच चरणों में BJP ने हासिल की बहुमत के बराबर सीटें, लोगों से की ये अपील

UP Elections: गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पांच चरणों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं.

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पांच चरणों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं और अब छठे और सातवें चरण में मतदाताओं को 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोट डालना है.

कुशीनगर और संतकबीरनगर में आयोजित चुनावी जनसभाओं में शाह ने कहा कि प्रदेश के पांच चरणों के चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली है और छठे और सातवें चरण में मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है. उन्होंने पिछली सरकारों में "बुआ और भतीजा" (मायावती और अखिलेश यादव) पर उत्तर प्रदेश को जाति के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाते हुए सपा और बसपा दोनों पर निशाना साधा और कहा कि अगर एक सरकार सत्ता में आएगी तो एक जाति के लिए काम करेगी और दूसरी आई तो दूसरी जाति के लिए काम करेगी. शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ काम किया.

अमित शाह ने कही ये बड़ी बात

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार बना दो और बीजेपी सरकार बनने के बाद उप्र में किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिजली मुफ्त मिलेगी, गरीबों की बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त में स्कूटी, उच्‍च शिक्षा के छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का वादा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की केंद्र और राज्‍य सरकार की उन्होंने खूब सराहना की और कहा कि योगी जी ने चुन-चुनकर माफियाओं को उप्र से खदेड़ने का काम किया है. कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की चर्चा करते हुए शाह ने अखिलेश के ‘बीजेपी टीका' वाले बयान का भी जिक्र किया . उन्होंने कहा कि अगर उप्र के लोग अखिलेश जी के बहकावे में आकर टीका न लगवाते, तो क्या कोरोना के तीसरी लहर में बच पाते.

अमित शाह ने कहा कि रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने खुद ही टीका लगवा लिया. गृह मंत्री ने तंज किया कि ये कैसे नेता हैं, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को बहकाने का काम करते हैं.' शाह ने खुद को वर्ष 2013 में उप्र का प्रभारी बनाये जाने के बाद राजनीतिक बदलावों की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में उत्‍तर प्रदेश ने 80 में से 73 सीटें बीजेपी की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया था. कुशीनगर और संतकबीरनगर के विधानसभा क्षेत्रों में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget