एक्सप्लोरर

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

UP Election 2022: बस्ती की हरैया विधानसभा में बीएसपी उम्मीदवार राज किशोर सिंह और उनके समर्थकों पर भाजपा विधायक अजय सिंह के समर्थकों ने हमला बोल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले.

BJP-BSP Clash in Basti: बस्ती जनपद की सबसे हॉट सीट है हरैया, इस विधानसभा में दो बड़ी पार्टियों से चुनाव (Harraiya Assembly Seat) में दो बड़े क्षत्रिय नेता ताल ठोक रहे हैं. दोनों नेताओं में अब वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है. दोनों नेता विधायक बनने के लिए हिंसक होने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जनपद के परशुरामपुर थाने के पास, जब बसपा के उम्मीदवार और तीन बार के पूर्व मंत्री रहे राजकिशोर सिंह (Raj Kishor Singh) अपने दफ्तर पर बैठे थे तो बीजेपी के विधायक अजय सिंह (Ajay Singh) के समर्थकों ने हमला बोल दिया. दोनों नेता और उनके समर्थक आमने सामने आ गए. लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, शीशे की बोतलें चलने लगीं.

हरैया में भिड़े भाजपा-बसपा समर्थक

राजकिशोर सिंह ने हरैया विधानसभा पर 15 साल राज किया, तो वहीं बीजेपी के विधायक अजय सिंह हरैया से पिछले पांच साल से विधायक हैं. राजकिशोर सिंह की छवि एक बड़े क्षत्रीय नेता की है जिनका पूर्वांचल में क्षत्रप राज कायम है. लेकिन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विधायक अजय सिंह भी क्षत्रियों का बड़ा नेता बनने को कोई मौका नहीं छोड़ते. शायद यही वजह है कि दोनों नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने या शारीरिक तौर पर भी हमला करने से पीछे नहीं हटते. यहीं वजह है दोनों के समर्थकों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले, इस दौरान दोनों पक्षों की लग्जरी गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस दौरान बीच बचाव के लिए पहुंचे थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी चोटे आईं हैं. इस हिसंक झड़प में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए. इस तकरार के बाद अब इनके बीच जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं. 

बीजेपी विधायक अजय सिंह का दावा

बीजेपी नेता अजय सिंह ने इस हिंसक तकरार पर बात करते हुए कहा कि हम गांधी जी के सिद्धांतो पर चलते हैं मगर कोई एक गाल पर बदनीयती से मारेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दोनों गाल पर मारेंगे. उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. हरैया वीरों की धरती है और इस बार का चुनाव राजकिशोर के गांव चंगेरवा वर्सेज अजय सिंह के बीच है. बाहरी को हरैया की जनता खुद बाहर कर देगी.

बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह का पलटवार
वहीं बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह का कहना है कि वो अपनी हार से बौखला गए हैं. उन्हें पहले से ही आभास हो गया है कि हार रहे हैं इसलिए अब चुनाव की दिशा मोड़ने के लिए हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अजय सिंह ने पिछले पांच साल में कोई काम नहीं किया. आज जो भी हरैया में विकास दिखता है वो सब उन्होंने करवाया है इसलिए हरैया में हमले करवाकर कोई जीत नहीं सकता. 

सपा प्रत्याशी ने कही ये बात
भाजपा और बसपा के बीच हुई इस झड़प को सपा नेता त्रयंबक नाथ पाठक दूर से ही मजे ले रहे हैं. उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जिस तरह से मारपीट और हिंसक तकरार हुई उससे साफ नजर आता है कि दोनों के पास धनबल है इसलिए पैसे बांटने के लिए आपस में झगड़ रहे हैं. वोटरों को खरीदने की कोशिश में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए बात एक दूसरे से झड़प तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यूपी में चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, जानिए कौन हैं वो तीन इंजन

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- प्रयागराज में इतनी सीटें जीत रहे हैं, 300 से ज्यादा सीटों से बनाएंगे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget