एक्सप्लोरर

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

UP Chunav: बलिया में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के भाई दिनेश तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. आरोप हैं कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कियाऔर जान से मारने की धमकी दी.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी प्रचार के दौरान राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी (Upendra Tiwari) के भाई दिनेश तिवारी (Dinesh Tiwari) पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वो बाल-बाल बच गए. हालांकि इस हमले में दो समर्थकों को चोट आई है. ये मामला फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव का है. आरोप हैं कि 8 से 10 सपा कार्यकर्ताओं (Sp Supporters) ने उनकी गाड़ी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और उनकी कार के शीशे तक फोड़ डाले. उपेन्द्र तिवारी ने इसे हत्या की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वो सड़कों पर उतरेंगे. 

राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के भाई पर हमला

खबर के मुताबिक राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के भाई जब देर रात प्रचार के बाद लौट रहे थे तो यहां के फेफना थाना क्षेत्र के गांव वायना में 8 से 10 सपा समर्थकों ने उनकी कारों पर जानलेवा हमला कर दिया. उनके हाथों में लाठी और डंडे थे, जिससे उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ जाले और उन्हें जान से मारने की कोशिश की. वो लगातार उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. चीखने चिल्लाने के बाद उनको बचाने के लिए बीजेपी के समर्थक आगे आए. जो इस हमले में घायल हो गए हैं.  

सपा समर्थकों पर हमले का आरोप

राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के माने तो आज उनके विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी रैली हुई थी, जिससे बौखलाए सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह और पूर्व मंत्री केके के इशारे पर ये जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं करती है तो वो अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे. घटना की खबर मिलते ही SP समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
चश्मदीदों के मुताबिक मंत्री जी के भाई की गाड़ी पर 8 से 10 लोग हमला कर रहे थे, उन्ही को बचाने की कोशिश में वो भी घायल हो गए हैं. हमला करने वाले लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं.

इस मामले में सीओ सदर, बलिया  जगवीर सिंह की मानें तो प्रचार के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी के भाई पर कुछ लोगों ने पथराव किया है और उनके भाई के ऊपर भी पत्थर चलाया गया है. उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया है. इस मामले जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: राजा भैया का दावा- अखिलेश यादव नहीं बना रहे सरकार, कुंडा को लेकर कही ये बड़ी बात

UP Election: मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में FIR दर्ज, जानें- क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर कांग्रेस बोली, 'भारत में मुसलमान...'
'UP का अब्दुल नहीं झुकेगा', ओवैसी के बयान पर क्या बोली कांग्रेस-सपा?
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
महोबाः ARTO कार्यालय में अधिकारियों से अभद्रता, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget