एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले लगातार गिर रहे हैं यूपी बीजेपी के विकेट, जानें अब तक कितने विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

UP Election 2022: राजनीतिक मंसूबे पूरे करने की लालसा में यूपी में सियासी पाला बदलने का सिलसिला जारी है. बीजेपी पार्टी से भी तमाम बड़े विधायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान किया जाएगा. वहीं इससे पहले दल-बदल का दौर जारी है. बता दें कि यूपी चुनाव से पहले बीजेपी के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं.  पार्टी के कई बड़े चेहरे पिछले दो दिनों के भीतर इस्तीफों की झड़ी लगा चुके हैं. कई और विधायक और मंत्री इस कतार में खड़े हुए हैं. चलिए जानते हैं अब तक कितने विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ा है.

अब तक ये विधायक छोड़ चुके हैं  बीजेपी का साथ 

1- स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ा बीजेपी का साथ

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का साथ छोड़ककर सपा का दामन थाम लिया है. पांच बार विधायक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ओबीसी के बड़े नेता है. स्वामी प्रसाद मौर्य का चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा बीजेपी के लिए 440 वोल्ट के झटके जैसा है.

2- योगी कैबिनेट में वन पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

मौर्य की तरह दारा सिंह ने भी पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीजेपी से इस्तीफा दिया है. दारा सिंह चौहान बीएसपी और सपा में रह चुके हैं. वह सबसे पहले बीएसपी से एमएलसी रहे, फिर राज्यसभा गए. बाद में बीएसपी छोड़ सपा में आए और घोसी सीट से सांसद बन गए. साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वो 2017 में बीजेपी में आए और मऊ ज़िले की मधुबन सीट से विधायक बन मंत्री बने.

3- शिकोहाबाद से विधायक रहे मुकेश वर्मा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है. वर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि बीजेपी में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई. सरकार में किसानों, छोटे कारोबारियों और बेरोजगारों की उपेक्षा की गई है. बता दें कि वर्मा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.इस्तीफा देने के बाद विधायक मुकेश वर्मा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में  कहा – हमें बीजेपी ने धोखा दिया है. जहां स्वामी मौर्य जी जाएंगे, वहीं हम जाएंगे, अभी बहुत विधायक संपर्क में हैं.

4- शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रहे रोशन लाल वर्मा ने छोड़ा बीजेपी का साथ

बता दें कि लोधी समाज से आने वाले रोशन लाल वर्मा 12 सितंबर 2016 को बीएसपी से बीजेपी में शामिल हुए थे. वे शाहजहांपुर के तिलहर से लगातार तीन बार विधायक रहे. फिलहाल उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

5-बांदा जिले की तिंदवारी से विधायक बृजेश प्रजापति ने दिया बीजेपी से इस्तीफा

कुम्हार समाज से ताल्लुक रखने वाले और बांदा जिले के तिंदवारी से विधायक रहे बृजेश प्रजापति ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया है. वे स्वामी प्रसाद मोर्य के करीबी बताए जाते हैं. वह बसपा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे. बृजेश प्रजापति ने 2016 में ही मौर्य के बीजेपी में आने के बाद बसपा से भाजपा ज्वाइन की थी.

6-कानपुर के बिल्हौर से विधायक रहे भगवती प्रसाद सागर ने छोड़ी बीजेपी

कानपुर के बिल्हौर से विधायक रहे भगवती प्रसाद सागर ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. वे पूर्व मंत्री हैं और 4 बार के विधायक हैं. वह एससी में धोबी समाज से आते है और झांसी जिले से भी विधायक रह चुके हैं. 2016 में ही मौर्य के बीजेपी में आने के बाद भगवती प्रसाद बसपा से बीजेपी में आए थे.

7-जय चौबै ने दिया बीजेपी से इस्तीफा

संतकबीरनगर से विधायक रहे दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे भी बीजेपी का साथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं. जय चौबे का पूर्वांचल में सिक्का बोलता है. वे चुनावी रणनीति तय करने के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं. वहीं जय चौबै के इस्तीफे से पूर्वांचल में बीजेपी का ब्राह्मण समीकरण गड़बड़ा गया है.

8- सीतापुर से विधायक राकेश राठौर ने छोड़ी बीजेपी

सीतापुर से विधायर रहे राकेश राठौर बीजेपी छोड़ने वाले पहले विधायक हैं. उन्होंने भी साइकिल पर सवार होना सही माना है. राकेश राठौर ओबीसी समाज से ताल्लुक रखते हैं.

9. आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? बीजेपी को नफा होगा या नुकसान?

Gorakhpur Mandir: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ेगी खिचड़ी, प्रशासन ने की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
UP Weather: यूपी में मानसून की दस्तक, आज दिन भर झमाझम बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून की दस्तक, आज दिन भर झमाझम बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Android में Battery Saver ऑन करते ही क्या बदलता है, कैसे गलत इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान?
Android में Battery Saver ऑन करते ही क्या बदलता है, कैसे गलत इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान?
कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का 'रॉयल' अंदाज, सड़क पर जमाए ठाठ, देखते रह गए पर्यटक- वीडियो वायरल
कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का 'रॉयल' अंदाज, सड़क पर जमाए ठाठ, देखते रह गए पर्यटक- वीडियो वायरल
Embed widget