एक्सप्लोरर

हैकर्स ने उड़ाया यूपी के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का डेटा, अब मांग रहा क्रिप्टो करेंसी में 10 लाख डॉलर

यूपी के गाजियाबाद में डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन के कॉलेजों का डेटा हैक हो गया है. बदलें में हैकर्स ने 8 करोड़ रुपये की मांग की है.

हैकर्स के एक समूह ने उत्तर प्रदेश में केएन मोदी फाउंडेशन के शैक्षणिक संस्थानों के डेटा को हैक कर लिया है. हैकर्स ने गाजियाबाद में डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन के 12 कॉलेजों का डेटा हैक किया है. बदले में हैकर्स ने एक मिलियन डॉलर, भारतीय रकम में करीब 8 करोड़ रुपये मांगे हैं. ये रकम क्रिप्टो करेंसी में मांगी गई है. साथ ही हैकर्स ने धमकी दी है कि इस डाटा चोरी की जानकारी पुलिस को ना दें, वरना फिर से साइबर अटैक किया जाएगा.

मोदी फाउंडेशन के 12 कॉलेजों का डेटा हैक 

एसपी (ग्रामीण) गाज़ियाबाद ईरज राजा ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से पुलिस को संदीप कुमार यादव की ओर से शिकायत मिली है. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि हैकर्स ने संस्थान के कंप्यूटरों से छात्रों और कर्मचारियों का डेटा चुराया है. बता दें कि डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन के अधिकृत अधिकारी संदीप यादव ने मोदीनगर थाने में 6 सितंबर को FIR कराई.  इसके मुताबिक, डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन शिक्षण संस्था के बैनर तले 4 ट्रस्ट और 8 कॉलेज संचालित हैं.

व्यक्तिगत जानकारी लीक होने से समस्या
संदीप यादव ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान होने के कारण हमारे कम्प्यूटर सर्वर में छात्रों, कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डेटा, वित्तीय लेखा-जोखा से संबंधित संपूर्ण रिकॉर्ड, अन्य डेटाबेस इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में रखा जाता है. डेटाबेस में छात्रों-कर्मचारियों की गोपनीय जानकारी होती है, इसलिए डेटा के गलत प्रयोग से समस्या हो सकती है.

फाउंडेशन की आईटी सेल से डेटा रिकवरी
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 507 और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, फाउंडेशन की आईटी सेल भी डेटा रिकवर करने में जुटी है. अब तक की जांच में यह पता चल पाया है कि लॉकबिट ब्लैक से डेटा हैक किया गया है.

यह भी पढ़ें: DU New Academic Session 2022: कब शुरू होगा दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया एकेडमिक सेशन और कब लांच होगा एडमिशन पोटर्ल? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget