एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में आय-जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए नहीं करना होगा लंबा इतंजार, CM योगी ने दिए ये निर्देश

CM Yogi On e-District Services: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा एक हफ्ते में करने को कहा है. वहीं आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की बात कही है.

UP e-District Services: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं, तय समय सीमा के बाद लंबित मामलों पर जिलाधिकारियों को जवाबदेही तय करने को कहा है. उन्होंने जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की. इसमें कई अहम निर्देश दिए. ऐसे में अब प्रदेशवासियों को जाति, निवास, आय और हैसियत प्रमाण पत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बैठक के दौरान अधिकारियों ने ई-डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं का खाका प्रस्तुत किया. बैठक में अधिकारियोंं ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत जनवरी से अब तक 61,32,976 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन मिले, जिन्हें 15 दिनों में जारी किया जाता है. अब तक 59,13,420 आवेदन को निस्तारित हो चुके हैं, जिसका अनुपात 96 प्रतिशत है.

'आवेदनों के निस्तारण का रेश्यो शत-प्रतिशत किया जाए'

इसी अवधि में 96 प्रतिशत निवास प्रमाण पत्र, 95 प्रतिशत आय प्रमाण पत्र, 58 प्रतिशत हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन निस्तारित किए गए. सीएम योगी ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा एक हफ्ते में करने को कहा है. आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए. साथ ही इनके निस्तारण का रेश्यो शत-प्रतिशत किया जाए.

'यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार'

दूसरी तरफ सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूपी, देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी है, साथ ही साथ यहां के स्केल को स्किल में बदलकर 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के रूप में अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास, CM योगी बोले- 'भारत के निर्माण में साबित होगा मील का पत्थर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget