एक्सप्लोरर

UP Politics: 'गुंडागर्दी के शासन का अंत हो गया', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला

Lucknow News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष अपराधी और माफिया वर्ग और गुंडागर्दी करने वालों के बारे में सोचते हैं. जब सिर्फ उनके बारे में सोचेंगे तो कुछ दिखाई नहीं देगा.

UP News: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल को दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शानदार बताया. उन्होंने कहा कि जो भी संकल्प पत्र में वादे किये थे उन्हें पूरा करने का प्रयास रहा. वहीं विपक्ष के सवाल उठाने पर इन लोगों ने पलटवार करते हुए कहा कि अब विपक्ष का कोई भविष्य नही. विपक्ष बदहाल है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी सेक्टर में बेहतर काम किया है. आज उसी का परिणाम है कि सरकार दोबारा रिपीट हुई.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस कार्यकाल को एक शानदार कार्यकाल के रूप में देखते हैं.समाजवादी पार्टी का जो सैफई परिवार है वह बेरोजगार हो गया सत्ता के बिना.इसके कारण से वह बेहाल है, लेकिन प्रदेश खुशहाल है.गुंडागर्दी के शासन का अंत हो गया अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार विदा हो गई. 

विपक्ष की तरफ से बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी अच्छा काम करके आगे बढ़ने का नहीं सोचा. विपक्ष के जो सवाल है, असल मे वह बदहाल है, उनका वर्तमान और भविष्य बदहाल है. 

सरकार के बेहतर कामों को गिनाया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, सभी विषयों पर बेहतर काम किया है. आज उत्तर प्रदेश का माहौल ऐसा है कि दुनिया भर के निवेशक आज यूपी की तरफ आकर्षित हो रहे है. सभी के लिए बेहतर अवसर है, सरकार का संकल्प है उत्तर प्रदेश राज्य की बेहतरी के लिए काम करना. कोरोना का बेहतर प्रबंधन सब ने देखा, जान भी जहान भी के संकल्प को हम बहुत अच्छे तरीके से आगे लेकर चले. विपक्ष की तरफ से सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष को अपनी बात कहने का अधिकार है.लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन हम इतना कहेंगे कि हमने बहुत अच्छा काम किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष अपराधी और माफिया वर्ग और गुंडागर्दी करने वालों के बारे में सोचते हैं. जब सिर्फ उनके बारे में सोचेंगे तो कुछ दिखाई नहीं देगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार और बधाई. हम सब जानते हैं कि प्रदेश का नैरेटिव चेंज हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर में हम नंबर 1 पर है, सड़क, पानी बिजली, स्कूल, अस्पताल. लॉ एंड ऑर्डर में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है, लोग मानते है यूपी में कानून का राज है.सबसे बड़ी उपलब्धि इंफ्रास्ट्रक्चर पर नंबर 1 और कानून का राज स्थापित हुआ.स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की बात करें तो हर जनपद में मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi Disqualified: 'राहुल गांधी के बिना सदन में क्या करेंगे...', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसदों से की इस्तीफे की मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget