एक्सप्लोरर

'बदमाश सोच रहे कैसे जान बचाएं', कानपुर में सपा पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर के सीसीए यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने योगी सरकार की आठ सालों की उपलब्धि गिनाई. साथ विपक्ष पर निशाना साधा.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बीजेपी नेताओं की तरफ से लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भरे मंच पर जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियों के कसीदे पढ़े वहीं विपक्ष पर जोरदार हम भी किया. डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव को घेरते हुए उनकी सरकारों की नाकामियों को उजागर किया. ब्रजेश पाठक ने कहा कि, सपा के लोग देश के महापुरुषों और बलिदानियों का अपमान कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी राहुल गांधी के नेतृत्व में आधारहीन हो चुकी है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, सपा सरकार में कानपुर का बड़ा व्यापारी डरता था कि पैसा भी लूट लेंगे और बहु बेटी की इज्जत भी लुट जाने का खतरा था. अगर चौराहे पर कोई खाली प्लाट पड़ा हो तो सपा एक झंडा लगाकर लोग कब्जा कर लेते थे और नारा देते थे समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है. वहीं पाठक ने सपा सरकार को लेकर गुंडई का जिक्र भी किया और कहा कि जब घर की बेटी बहु बाजार जाती थी तो मां बोलती थी शाम 5 बजे तक लौट आना बाजार में बहुत गुंडे घूम रहे हैं. वहीं बीजेपी सरकार में गुंडा माफिया, बहु बेटी को बुरी नजर से देखने वालों की लुप लुप ले रही है, सब डर रहे हैं.

अब बदमाश सोच रहे कैसे जान बचाएं- ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक ने योगी राज की तरफ करते हुए कहा कि, पहले बदमाश जनता को डराते थे लेकिन अब बदमाश जनता से इस सरकार में डर रहे हैं. अब बदमाश सोच रहे हैं कि कैसे जान बचाए या यूपी छोड़ जाएं या फिर जेल चले जाएं. पाठक ने कहा कि, कांग्रेस जब भी राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कारेगी तो बीजेपी को आसानी होगी, क्योंकि राहुल गांधी के पास कोई विजन ही नहीं है. कभी राहुल दाढ़ी बढ़ाकर घूमते हैं, कभी सर्दियों में टी शर्ट पहनते है. छुट्टियां मनाने नानी के घर इटली चले जाते हैं. कहा कि, जब तक जनता के बीच कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलोगे तब तक ऐसे ही आधारहीन रहोगे.

पाठक ने मीडिया के समाने सपा को भी घेरते हुए कहा कि सपा के पेट में और मन में दर्द है उन्हें पीड़ा है कि उन्हें सत्ता कब मिलेगी, उनकी पार्टी सिर्फ भाई-भौजाई, चाचा और भतीजा है. बीजेपी सनातन ऊंचाइयों पर ले जा रही है, तो विपक्ष इसे झुठलाने पर तुला है.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों को नहीं सताएगी गर्मी, मंदिर प्रबंधन ने किया खास उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget