एक्सप्लोरर

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों को नहीं सताएगी गर्मी, मंदिर प्रबंधन ने किया खास उपाय

UP News: वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम हर रोज बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं.

Kashi Vishwanath Dham: मार्च के अंतिम सप्ताह में वाराणसी सहित पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी और कड़ाके की धूप का असर देखा जा रहा है. सुबह 9:00 बजे के बाद से देर शाम तक अब गर्मी लोगों को बेहाल करते नजर आ रही हैं. इसी बीच वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से शिव भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें गर्मी और धूप से बचने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं. ORS घोल वितरण के साथ साथ परिसर में जर्मन हैंगर व मैट बिछाए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को धूप गर्मी से बचाया जा सके.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार - मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन को ध्यान में रखते हुए गर्मी और धूप से बचाव संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. मंदिर परिसर के अलग-अलग स्थल पर शुद्ध पेयजल, ORS घोल वितरण के साथ-साथ मैट बिछाए गए हैं.

हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं वाराणसी
इसके अलावा कतार में लगे श्रद्धालुओं को धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर भी परिसर में लगा दिए गए हैं. परिसर में मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से गर्मी - धूप से बचाव को लेकर सतर्क किया जा रहा है. सुबह से लेकर देर रात तक काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे उत्साह के साथ भक्तों को बाबा का दर्शन प्राप्त हो रहा है. मंदिर प्रशासन उनके हर एक व्यवस्थाओं और दर्शन पूजन के लिए पूरी तरह तत्पर है. आपको बता दें कि, हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.

अधिकतम तापमान 40 के पास
बीते 24 घंटे से वाराणसी सहित पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी का एहसास किया जा रहा हैं. 26 मार्च के दिन जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मार्च के इस पूरे अंतिम सप्ताह के दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी बेहाल कर सकती है. ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से गर्मी से बचाव संबंधित व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होगा.

ये भी पढ़ें: मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो पासपोर्ट और लाइसेंस हो सकता है रद्द, पुलिस का सख्त आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget