एक्सप्लोरर

पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को किया ढेर, दो पुलिसकर्मियों घायल

Pilibhit Police Encounter: पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खालिस्तानियों को मार गिराया. इस घटना के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी और कई सवालों की सघनता से जांच में जुटी है.

Pilibhit News Today: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सोमवार (23 दिसंबर) को मुठभेड़ में तीन कथित खालिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हो गए हैं जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. तीनों खालिस्तानी आतंकवादियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मुख्यालय भेज दिया है. 

यह मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इनपुट मिलने पूरनपुर थाना क्षेत्र बड़ी नहर के पास तीनों खालिस्तानियों को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया. पंजाब पुलिस ने पूरनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी थी, जिसमें बताया गया था कि पंजाब में वांछित आतंकवादियों के पूरनपुर क्षेत्र में मूवमेंट की सूचना है.  

आतंकवादियों ने की फायरिंग
इस इनपुट पर पूरनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान आज सोमवार को तड़के सुबह हरदोई ब्रांच की नहर के पटरी के किनारे 3 अज्ञात बाइक सवार दिखे. पुलिस ने जब तीनों को रोकने की कोशिश की तो आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई. 

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीनों आतंकवादी मौके पर ढेरर हो गए. आतंकवादियों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में असलहा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है. पुलिस ने तीनों आतंकवादियों के शवों को कब्जे में लेकर पूरनपुर सीएचसी भेज दिया. जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तीनों के मौत की पुष्टि की.

पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है. एनकाउंटर के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस इस बात जांच कर रही है कि ये तीनों आतंकवादी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के सिख बाहुल्य इलाके में क्या कर रहे थे. नेपाल की सीमा भी यहां से सटी हुई है. ऐसे में पुलिस के लिए यह एक बड़ा चैलेंज है.

पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत ये तीनों आतंकवादी जंगल के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे, क्योंकि जिस घटनास्थल पर मुठभेड़ हुआ है, वह रास्ता जंगल की तरफ जाता है. ये जगह नेपाल सीमा के भी करीब है. 

पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आंतकवादी यहां किसके पास रुके हुए थे? इसके अलावा आतंकवादियों के जरिये इस्तेमाल की जा रही है बाइक किसकी थी? पुलिस ने तमाम पहलुओं पर सघनता से जांच कर रही है. 

चोरी की बाइक पर दिखे थे संदिग्ध
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि जनपद गुरदासपुर में आतंकी घटना को अंजाम देने वाले खालिस्तानियों को लेकर पंजाब पुलिस पीलीभीत पहुंची थी. इन आतंकवादियों के पूरनपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी. पूरनपुर क्षेत्र के खमरिया प्वाइंट पर पिकेट पर चोरी की बाइक पर संदिग्धों के मूवमेंट की जानकारी मिली. 

इसके बाद पीलीभीत एसओजी, कोतवाली पुलिस और पंजाब पुलिस के साथ इन लोगों की मुठभेड़ हो गई है. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस ने तीनों खालिस्तानी आतंवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद तीनों को आतंकवादियों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां तीनों की मौत हो गई. इस मुठभेड़ में कांस्टेबल सुमित और शहनाज घायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन 22 जनवरी नहीं होगी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget