एक्सप्लोरर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन 22 जनवरी नहीं होगी तारीख

Ramlala Pran Pratistha Mahotsav 2025: रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर भव्य और दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं.

Ayodhya News Today: अयोध्या स्थित राम मंदिर रामलला की मूर्ति स्थापना एक साल पूरे होने वाले हैं, इस अवसर पर अयोध्या में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इस बार यह कार्यक्रम 22 जनवरी (जिस दिन रामलला के विग्रह को मंदिर में स्थापित किया गया) को नहीं होंगे.

इसकी वजह यह है कि भारतीय काल गणना या पंचांग के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को पौष शुक्ल द्वादशी की तारीख को हुआ था और साल 2025 में यह तारीख 22 जनवरी को नहीं बल्कि 11 जनवरी को पड़ेगी. ऐसे में सभी भव्य और दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन 22 जनवरी की जगह 11 जनवरी को किए जाएंगे.

विश्व हिंदू परिषद की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का पहला साल पूरा होने पर भारतीय काल गणना के अनुसार मनाया जाएगा. साल 2025 में  पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है, इस दिन को "प्रतिष्ठा द्वादशी" कहा जाएगा. इस अवसर पर चार स्थानों पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

पहला कार्यक्रम
मंदिर परिसर के यज्ञ मण्डप में शुक्ल यजुर्वेद मध्यन्दनी शाखा के 40 अध्यायों के 1975 मंत्रो से अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी. इस दौरान 11 वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

इसके साथ ही श्री राम मंत्र का जाप यज्ञ भी इसी दौरान दो सत्रों में होगा. इस दौरान 6 लाख मंत्रों का जाप किया जाएगा. इसके अलावा राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त, आदित्य हृदय स्तोत्र, अथर्वशीर्ष आदि का पाठन भी होगा.

दूसरा कार्यक्रम 
मंदिर के भूतल पर आयोजित किया जाएगा. इसके तहत दक्षिणी दिशा के प्रार्थना मंडप में रोजाना दोपहर 3 से 5 बजे तक भगवान को राग सेवा प्रस्तुत की जाएगी. मंदिर की कोली में रोजाना शाम 6 से 9 बजे तक रामलला के सामने बधाई गान प्रस्तुत होंगे.

तीसरा कार्यक्रम
यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर आयोजित किया जाएगा. यहां तीन दिवसीय संगीतमय मानस का पाठ होगा.

चौथा कार्यक्रम
अंगद टीला के मैदान में रोजाना दोपहर 2 से 3:30 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 3:30 से 5 बजे तक मानस पर प्रवचन होंगे. इस कथा और प्रवचन के साथ ही रोजाना शाम 5:30 से 7:30 बजे तक अलग- अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. 11 जनवरी पौष शुक्ल द्वादशी को सुबह से ही राम लला के भोजन प्रसाद का वितरण शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा, 25 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget