एक्सप्लोरर

UP Crime News: कन्नौज में सनसनीखेज वारदात, कैफे में दो छात्राओं को बंधकर बनाकर गैंगरेप

Gangrape in Kannauj: कन्नौज में दो छात्राओं को बंधक बनाकर उनके साथ गैंगरेप किया गया. वहीं, जानकारी के मुताबिक ये छात्राएं फोटोकॉपी कराने एक कैफे गई थीं.

Gangrape in Kannauj: जिले के सरायमीरा तिर्वा क्रॉसिंग स्थित एक कैफ़े में फोटोकॉपी कराने गयीं दो छात्राओं (Two Students) से चार युवकों ने बंधक बनाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया व आरोपियों में से एक ने दुष्कर्म के समय वीडियो (Video) बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी देकर दस हजार रुपये भी वसूल कर लिए. मामले में पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है.

कैफे के कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नरेंद्र, नीलेश की पत्नी व नरेंद्र के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि तहरीर में छात्रा ने कहा है कि, गत 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी एक सहेली के साथ नीलमणि कैफ़े में फोटोकॉपी कराने गयी थी तो वहां मौजूद नीलेश, कमल, रामदास और नरेंद्र ने उन दोनों (लड़कियों) को कैफ़े के एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया.

वीडियो वायरल करने की धमकी, वसूले 10 हजार रुपये 

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इस दौरान नरेंद्र ने घटना का वीडियो बनाकर अपने जीजा को सौंप दिया और उसके जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस हजार रुपये वसूल कर लिए. पुलिस के अनुसार, छात्राओं ने दस हजार रुपये अपने घर से चुराकर दिए. दोनों छात्राओं को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है.

छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि, एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कैफे में देह व्यापार के संकेत 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को नीलमणि कैफ़े के अंदर देह व्यापार होने के संकेत मिले हैं. एक पीड़िता ने कहा है कि दुष्कर्म की घटना के बाद नीलेश की पत्नी उसे फ़ोन पर देह व्यापार करने की बात कह रही थी और इसके लिए दबाब भी बनाया जा रहा था. आसपास के लोगों ने कैफ़े में युवतियों के आने-जाने की बात भी स्वीकार की है. यह खुलासा उस समय हुआ जब छात्राओं द्वारा घर से रुपये चुराए जाने के बाद परिजनों ने इस बारे में पूछताछ की.

ये भी पढ़ें.

Priyanka Gandhi in UP: मिशन 2022 के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं, चुनावी रैली और यात्राओं के लिए तैयार होगा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget