एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi in UP: मिशन 2022 के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं, चुनावी रैली और यात्राओं के लिए तैयार होगा प्लान

UP Election 2022: मिशन यूपी को लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुकी हैं. यहां पर वे महारैली व यात्राओं को लेकर अंतिम रूप देंगी.

Priyanka Gandhi in Lucknow: मिशन 2022 (UP Election 2022) के तहत प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) एक बार फिर यूपी प्रवास पर हैं. सितंबर में ही प्रियंका का ये दूसरा यूपी दौरा (UP Visit) है. सूत्रों की माने तो इस बार प्रियंका 5 दिन यूपी में रहेंगी. इसमे 2 से 3 दिन प्रियंका लखनऊ में रहकर आगामी चुनाव के मद्देनजर तमाम अहम बैठकें करेंगी. हालांकि, इस बार प्रियंका के आने पर कांग्रेस कार्यालय पर रौनक नहीं दिख रही. प्रियंका दोपहर करीब पौने तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची और फिर वहां से सीधे कौल हाउस.

महारैली की तैयारी को लेकर बैठक

प्रियंका के आने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि, उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी का घर है. प्रियंका गांधी यहां स्ट्रेटेजी कमेटी, प्लानिंग कमेटी के अलावा अन्य बैठक करेंगी. कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, महारैली की तैयारी को लेकर भी बैठक होगी. इसके अलावा बूथ, ग्राम सभा इकाइयों के प्रशिक्षण की समीक्षा को लेकर बैठक होगी. अजय लल्लू ने बताया कि कल 28 सितंबर को प्रदेश भर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम होगा. सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा. ये आंदोलन पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र पर FIR के विरोध में होगा. अजय लल्लू ने कहा कि, दोनों पर तमाम मुकदमे हुए हैं, ये सरकार द्वारा प्रताड़ित करने का प्रयास है. कांग्रेस की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच हो.

प्रियंका का लंबा प्रवास

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने बताया कि, प्रियंका यहां संगठन और चुनावी रणनीति की बैठक करेंगी. फिलहाल प्रियंका लगातार यहां बनी रहेंगी. इस बार उनका यूपी का लंबा प्रवास है. संगठन के, चुनाव समिति के काम की समीक्षा बैठक होगी. उन्होंने कहा कि, इस बार कांग्रेस सत्ता की चाबी बनेगी. प्रदेश में गन्ना मूल्य बढ़ाने पर कहा कि, गन्ना मूल्य जितना बढ़ाया गया वो ऊंट के मुँह में जीरा है. सिर्फ चुनावी लॉलीपाप है, ये भाजपा सरकार का. मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि, ये चुनाव में जातियों को लुभाने, आपस में लड़ाने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ें.

UP Politics News: बीजेपी सांसद पिटाई केस में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने खारिज किये आरोप, वीडियो साझा कर दिये सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget