एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में मिला कोरोना का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, प्रशासन ने तेज तैयारी

Aligarh Corona Cases: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मरीज में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए गए थे. बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई.

Aligarh Corona Cases: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना का पहला मरीज मिलने हड़कंप मच गया है. जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है. इस मरीज को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत फ़िलहाल स्थिर बताई जा रही है. कोरोना की इस नई लहर को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने अपनी गाइडलाइन्स पहले ही जारी कर दी थीं, जिनका पालन अब सख्ती से किया जा रहा है. 

जिला स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सोहेल अंसारी ने कहा कि  "सरकार की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अलीगढ़ जिले में पूरी गंभीरता से किया जा रहा है. जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है. उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 

कोरोना के मरीज की हालत स्थिर 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मरीज में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए गए थे. बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज शुरू कर दिया गया है. डॉ. सोहेल ने कहा कि मरीज की हालत नियंत्रण में है. उसकी निगरानी की जा रही है. प्राथमिक जांच के बाद मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके. 

अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जिले की प्रमुख जांच प्रयोगशालाओं जेएन मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल अस्पताल की लैब को अलर्ट कर दिया है. इन दोनों केंद्रों को तेजी से जांच और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं. जिले की सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि किसी भी संदिग्ध मरीज की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाए. कोरोना नमूनों को लखनऊ की प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर भी जांच सुविधाओं को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 

डॉ. अंसारी ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आदेशित किया गया है कि वे संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच करें. इसके लिए कोरोना की जांच किट पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं. हमारा उद्देश्य यह है कि संक्रमित व्यक्ति का जल्द से जल्द उपचार हो सके और संक्रमण फैलने से रोका जा सके. जिले के सभी अस्पतालों, चाहे सरकारी हों या निजी, को अलर्ट किया गया है. ताकि कोरोना के हालात को संभाला जा सके.  

'आज कुर्बानी से मना कर रहे हैं कल कहेंगे..', बाबा बागेश्वर के बयान पर AMU के प्रोफेसर का पलटवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget