एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: सामने आए 15747 नए केस, 312 मरीजों की हुई मौत 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15747 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16958 हो गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से और 312 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 15,747 नए मामले सामने आए हैं. अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 312 मरीजों की मौत होने के साथ ही महामारी से राज्य में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 16,958 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 15,747 नए मामले आए हैं, जबकि, अभी तक कुल 15,96,628 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

कम हुई है मरीजों की संख्या 
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 13 दिनों में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1.17 लाख से अधिक की कमी आई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोविड-19 से मुक्त होने की दर 86.8 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मरीज थे और वर्तमान में ये संख्या घटकर 1,93,815 रह गई है.

15747 नए मामले सामने आए हैं
अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15747 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, इस अवधि में 26,174 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में अब तक संक्रमण से मुक्त होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 13,85,855 हो गई है.

4.41 करोड़ से अधिक नमूनों की हुई जांच 
प्रसाद ने कहा कि अब तक राज्य में 4.41 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें बुधवार को परीक्षण किए गए 2.63 लाख से अधिक नमूने शामिल हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के फिलहाल संक्रमित लोगों में से 1,57,257 आइसोलेशन में हैं और घर पर रहकर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं और बाकी लोगों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में हो रहा है.

जारी है टीकाकरण 
राज्य में चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि कुल 1.44 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है जिसमें 1.13 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है. प्रसाद ने कहा कि राज्य के 18 जिलों में अभी तक 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा था और 17 मई से राज्य के 23 जिलों में टीकाकरण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

कोरोना काल में मिसाल बना प्रयागराज का ये परिवार, जानें- कैसे 26 लोगों ने दी महामारी को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget