एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Death: सरकारी आंकड़ों से अलग नजर आई श्मशान घाट की तस्वीर, जानें कन्नौज का हाल  

यूपी के कन्नौज में कोरोना ने कहर बरपा रखा है. जिले में दो-तीन स्थानों पर लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. रोज बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. 

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में कोरोना ने तबाही मचा रखी है. कोरोना की भयानक तस्वीर यूपी के कन्नौज जिले से भी सामने आई है. यहां सरकारी आकंडों में लोगों की मौत की संख्या भले ही दो से पांच प्रतिदिन दिखाई जा रही है लेकिन हकीकत का अंदाजा श्मशान घाटों में एक के बाद एक जलती चिताओं को देखकर लगाया जा सकता है. रोज बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. 

बढ़ गई है शवों की संख्या 
18 अप्रैल से पहले इन श्मसान घाटों पर 18 से 20 शव अंतिम संस्कार के लिए आते थे लेकिन 18 अप्रैल के बाद अचानक 50 से ज्यादा शव रोज आ रहे हैं. श्मशान घाट कर्मी राजनारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार घाटों पर नहीं देखा. उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को 50 शव अंतिम संस्कार के लिए आए थे उसके बाद लगातार शवों की संख्या बढ़ती जा रही है. 22 अप्रैल को मेहंदी गंगा घाट स्थित श्मसान घाट पर 64 लोगों का और 23 अप्रैल को 67 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया था. उन्होंने बताया कि मृतकों में सबसे ज्यादा बुजुर्ग हैं. कोरोना से मरने वाले वालों का शव भी अंतिम संस्कार के लिए आता है, उन शवों को दूर हटाकर जलाया जाता है.  

आंकड़ों को छुपाया जा रहा है.
बता दें कि, कन्नौज जिले में दो-तीन स्थानों पर लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. ये आंकड़ा सिर्फ एक श्मशान घाट का है जबकि दूसरे श्मशान घाट में शवों के अंतिम संस्कार का आंकड़ा नहीं मिल सका है. लेकिन, सूत्र बताते हैं कि दूसरे श्मशान घाट पर भी कतारों में चिताएं जलाई जा रही हैं. विपक्षी नेता सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार की बदइंतजामी के चलते मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है, मौत के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है. 

संक्रमण तेजी से बढ़ा है
कन्नौज के जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है. कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी लोगों की मौत होती रहती है. उनकी निगरानी टीम मुस्तैद है. वो लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP Coronavirus Update: सामने आए 38055 नए केस, अब तक 10959 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget