एक्सप्लोरर

UP Corona Cases: विदेश से लौटे दो युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप, डिप्टी सीएम बोले- 'घबराने की जरूरत नहीं'

UP Corona Preparations: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगरा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है जिसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजा गया है. वहीं उन्नाव में एक मामला सामने आया है.

UP Coronavirus News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) और उन्‍नाव (Unnao) जिलों में विदेश से लौटे दो युवकों के कोरोना (Covid 19) संक्रमित पाये जाने के बाद प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है. राज्‍यभर के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों (Medical College) में कोविड प्रबंधन की तैयारियों (Covid Preparations) को लेकर मंगलवार को एक मॉकड्रिल (Mock Drill) भी की जाएगी. इस बीच राज्य में स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने भरोसा दिलाया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूपी में स्थिति नियंत्रण में है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा, ''हमें आगरा में एक कोरोना संक्रमित मरीज के बारे में जानकारी मिली है, उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है और मरीज घर पर आईसोलेशन में है. डिप्टी सीएम ने कहा कि "मैं उन सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं जिन्होंने हाल ही में विदेश यात्रा की है, जब तक कि आप कोविड-19 के लिए परीक्षण नहीं करवा लेते हैं, तब तक घर में आईसोलेशन में रहें”

ब्रजेश पाठक ने कहा, “यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उन्हें तुरंत प्रशासन को सूचित करना चाहिए और हम उनके लिए सभी व्यवस्थाएं करेंगे.” उन्होंने बताया, ''मंगलवार को राज्य भर के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में हमारे कोविड प्रबंधन का परीक्षण करने के लिए सुबह करीब 10 बजे ‘मॉकड्रिल’ होगी. घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है.''

दरअसल चीन से दो दिन पहले आगरा लौटा 40 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद वह अपने घर पर पृथक-वास में है. आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘व्यक्ति अपने घर पर पृथक-वास में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम से उसके परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है.’’

संक्रमित व्यक्ति 23 दिसंबर को चीन से दिल्ली के रास्ते आगरा लौटा था, जिसके बाद एक निजी प्रयोगशाला में उसने जांच कराई थी. श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. अधिकारी ने कहा कि 25 नवंबर के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह मामला सामने आया है.

वहीं उन्नाव से मिली खबर के अनुसार जिले की हसनगंज तहसील क्षेत्र में लगभग एक महीने बाद एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है. युवक के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट जैसे ही स्वास्थ्य महकमे को मिली विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. इसके बाद पुलिस के साथ डॉक्टरों की टीम युवक के घर पहुंची और उसके संपर्क में आने वालों को अलग कर नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है. संक्रमित युवक के नमूने को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

उन्नाव सीएमओ डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि जिले में अंतिम कोरोना संक्रमित मरीज लगभग एक महीने पहले मिला था. उन्होंने कहा कि लखनऊ की निजी प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हसनगंज के एक गांव के रहने वाले 21 वर्षीय एक युवक को कोरोना से संक्रमित बताया गया है.  उन्होंने बताया कि इस युवक में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, फिर भी सूचना मिलने के बाद हसनगंज सीएचसी से ‘रैपिड रिस्पांस टीम’ को संक्रमित युवक के घर जीनोम अनुक्रमण के लिए उसका नमूना लेने भेजा गया था. टीम ने युवक और उसके संपर्क में आने वाले 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

जांच रिपोर्ट अभी तक मिली नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट मिल नहीं जाती है तब तक संक्रमित युवक और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है. सीएमओ ने कहा कि संक्रमित युवक करीब एक महीने पहले दुबई से अपने घर आया था. वापस दुबई जाने के लिए उसने लखनऊ की एक निजी प्रयोगशाला से कोविड की जांच कराई थी, जिसमें उसे संक्रमित बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: 'मांस खाने वाले या शराब पीने वालों को नहीं मिलेगा टिकट' बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget