एक्सप्लोरर

UP Corona Update: कोरोना से 13 और मौतें, ब्रिटेन से लौटे दो मरीजों में मिला नया स्ट्रेन

पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी में 1043 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, 1202 मरीज ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 187 नए मरीजों का पता राजधानी लखनऊ में लगा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 13 और लोगों की मौत हो गई और 1043 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. ब्रिटेन से उत्तर प्रदेश आए दो और मरीजों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी पाई गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 13 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 8352 हो गई है. इसमें कहा गया है कि सबसे ज्यादा दो मौतें वाराणसी में हुई हैं. इसके अलावा प्रयागराज, मेरठ, झांसी, सहारनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, बिजनौर, मैनपुरी और बांदा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1043 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, 1202 मरीज ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 187 नए मरीजों का पता राजधानी लखनऊ में लगा है. इसके अलावा वाराणसी में 81, मेरठ में 73 और गौतम बुद्ध नगर में 45 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस बीच, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित दो मरीज़ मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में पाए गए हैं. अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनके सैंपल जुटाए जा रहे हैं.

अब तक ब्रिटेन से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं और अब तक करीब ढाई हजार नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा चुके हैं. अब तक ब्रिटेन से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और वायरस की एक किस्म का पता लगाने के लिए उनकी जीन सीक्वेंसिंग की जा रही है.

प्रसाद ने बताया कि अगले महीने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में और वृंदावन में संत समागम में हिस्सा लेने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव सर्टिफिकेट अपने साथ लाना होगा. इन दोनों आयोजनों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल के सख्त अनुपालन के सिलसिले में शासनादेश जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद में 'डांसिंग कार' का कटा 41 हजार रुपये का चालान, पुलिस ने सीज किया वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget