एक्सप्लोरर

Varanasi News: प्रदेश भर में कांग्रेस की पोल खोल यात्रा ,मुकदमा दर्ज होने के बाद अजय राय का ऐलान, कल सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

Varanasi News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और उनके कार्यकर्ताओं पर वाराणसी में मकुदमा दर्ज किया गया है, जिसके खिलाफ अजय राय ने कल शहर की सड़कों पर उचरने का ऐलान कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध का ऐलान किया है. कांग्रेस पार्टी की ओर से कल पूरे उत्तर प्रदेश में ‘पोल खोल यात्रा’ निकाली जाएगी. जिसके बाद पार्टी प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएगी.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 'हमने वाराणसी में विनाश और सच्चाई को उजागर किया तो हमारे खिलाफ मुकदमा कर दिया गया. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी.' इस कार्रवाई के खिलाफ भी हम सड़कों पर उतरने जा रहे हैं. वहीं अजय राय आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में लड़ने का रास्ता भी साफ कर दिया है और जहां से वो चुनाव लड़ेंगे इस बात को भी स्पष्ट कर दिया है.

राज्य सरकार पर साधा निशाना
अजय राय ने कावड़ यात्रा शिविर का वीडियो जारी करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा है कि 'शिविरों में न बिजली है, न पानी, सिर्फ मार्केटिंग हो रही है, सरकार दिखावा कर रही है.' उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, 'उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनैमी चलाने वालों को पहले अपने अंदर के कालनैमी खोजने चाहिए, बीजेपी और आरएसएस में कई बैठे हैं.'

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का मुद्दा चर्चा में है. इसी मुद्दे पर अजय राय ने विश्वास जताया है कि 'न्यायालय बिहार की जनता का जरूर ध्यान रखेगा.'वहीं महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि हम हिंदी बोलते हैं और हिंदी क्षेत्र से आते हैं.'

अजय राय कहां से लड़ेंगे चुनाव?
काग्रेंस अध्यक्ष अजय राय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह  आने वाले 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में वाराणसी के पिंडरा सीट से दमदारी करेंगे और चुनाव लड़ेंगे और उनका कहना है कि भाजपा को हर हाल में चुनौती देंगे. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस बार बीजेपी का बैग पैक कराने की तैयारी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget