एक्सप्लोरर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का योगी सरकार पर निशाना, बोले-निर्दोष लोगों को भेजा जा रहा जेल

नागरिकता कानून को लेकर गोरखपुर में हुई हिंसा पर पुलिसिया कार्रवाई की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उनका कहना है कि लोकतंत्र में विरोध करना संवैधानिक अधिकार है

गोरखपुर, एबीपी गंगा। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू मंगलवार को पत्‍थरबाजी के आरोप में जेल भेजे गए आरोपियों के घर पहुंचे। उन्‍ह‍ोंने वहां पर उनके परिजनों से हालचाल लिया। परिजनों से मिलने के बाद उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिसवालों ने निर्दोष लोगों को जबरन जेल भेज दिया। दूध, सब्‍जी लेने और दुकानों पर बैठे लोगों को जेल भेज दिया गया। लल्लू ने घटना की न्‍यायायिक जांच और मृत लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि सरकार निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का काम क्‍यों कर रही है। 'सीएए और एनआरसी का संवैधानिक तरीके से विरोध करना क्‍या गलत है। मोबाइल छीना जा रहा है, शांतिपूर्वक आंदोलन करना क्‍या गलत है। संवैधानिक रूप से मौलिक अधिकार है'। निर्दोष लोगों की लड़ाई सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि वे लोग राज्‍यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले हैं। एक पत्‍थरबाज को पकड़कर पुलिस को सौंपा भी था। आखिर वो आदमी कौन था, ये पुलिस ने पता क्‍यों नहीं किया।

उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें लगता है कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से इस तरह के उपद्रव को पूरे प्रदेश में फैलाने का काम किया है। उन्‍होंने घटना की न्‍यायिक जांच और मृत लोगों के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपए सहायता मिलनी चाहिए। निर्दोष लोगों को छोड़ा जाना चाहिए। लल्‍लू ने कहा कि 2007 की घटना सीएम को याद है। गोरखपुर से लेकर बलिया तक आगजनी हुई थी।

क्‍या उस समय के हिंसा में लिप्‍त लोगों से भी रुपए वसूल किए जाएंगे। 2002 में कुशीनगर में भी हुआ था। क्‍या उनसे भी संपत्ति लेकर वसूली किया जाएगा। ये सरकार प्रायोजित तरीके से हिंसा करा रही है। ये स्‍पष्‍ट हो चुका है कि साजिश कौन कर रहा है, सरकार को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget