एक्सप्लोरर

मिशन 2022: संगठन में जान फूंकने में जुटी कांग्रेस, गोरखपुर में दो दिवसीय ब्‍लॉक अध्‍यक्ष प्रशि‍क्षण शिविर शुरू

गोरखपुर में कांग्रेस का दो दिवसीय ब्‍लॉक अध्‍यक्ष प्रशि‍क्षण शिविर शुरू हो गया है. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा.

गोरखपुर. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर संगठन में जान फूंकने की कवायद में जुटी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से दो दिवसीय ब्‍लॉक अध्‍यक्ष प्रशि‍क्षण शिविर से इसकी शुरुआत हो चुकी है. यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने शनिवार को ध्‍वजारोहण कर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्‍भ किया. हालांकि तकनीकी वजहों से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वर्चुअल माध्‍यम से इस प्रशिक्षण शिविर से नहीं जुड़ सकीं. अब वे रविवार को ब्‍लाक अध्‍यक्षों को संबोधित करेंगी.

दक्षिणांचल के ग्रामीण इलाके गोला बाजार में वीएसएवी पीजी कॉलेज में 11 जिलों के 155 ब्लॉक अध्यक्ष के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है. प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने ध्‍वजारोहण कर दो दिवसीय ब्‍लॉक अध्‍यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्‍भ किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्‍य और गांव-गांव तक संगठन कैसे पहुंचे इसके लिए पूरे प्रदेश में काम किया है.

बीजेपी और संघ पर लल्लू का निशाना लल्‍लू ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में जनपदों के अध्‍यक्ष के बाद ब्‍लॉक अध्‍यक्षों का निर्माण, जिला कांग्रेस कमेटी और अब न्‍याय पंचायतों के संगठन सृजन के साथ ब्‍लॉक अध्‍यक्षों के संगठन, प्रशिक्षण शिविर आयोजित है. 155 ब्‍लाक अध्‍यक्ष यहां पर आए हैं. कांग्रेस पार्टी गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए अपनी विचारधारा के साथ निरंतर गांव, गरीब, खेत-खलिहान, किसान-नौजवान की आवाज को हम कैसे मजबूत करेंगे इस पर चर्चा होगी.उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस तेजी के साथ गांव और देश-विदेश के साथ सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह समाप्‍त करने के साथ मुद्दों और विषयों से विषयांतर करके धर्म और जाति की राजनीति में झोंकने की कवायद कर रही है. मिशन 2022: संगठन में जान फूंकने में जुटी कांग्रेस, गोरखपुर में दो दिवसीय ब्‍लॉक अध्‍यक्ष प्रशि‍क्षण शिविर शुरू

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने साथ मुद्दों, विषयों और गांधीजी के विचारों पर चलते हुए कांग्रेस की न‍ीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रियंका गांधी के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस पार्टी ब्‍लॉक स्‍तर पर पार्टी को मजबूती के साथ स्‍थापित करने के साथ जनता के हित की लड़ाई लड़ने की कवायद कर रही है.

दो दिन तक चलेगा पहले ब्लॉक सम्मेलन बता दें कि पूर्वांचल जोन का पहला ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा. बनारस, आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ गोरखपुर और बस्ती मंडल के 7 जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर और बस्ती के 155 ब्लॉक अध्यक्ष शुक्रवार की शाम को प्रशिक्षण शिविर में पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज, 20 कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा हुआ

मायावती ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सरकार से की अपील- गरीबों को मुफ्त मिले टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget