एक्सप्लोरर

मायावती ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सरकार से की अपील- गरीबों को मुफ्त मिले टीका

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने ट्वीट कर सरकार से गरीबों को मुफ्त टीका लगाने की अपील भी की.

लखनऊ. देश में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच टीकाकरण अभियान जारी है. तमाम राजनेता कोरोना का टीका लगवा रहे हैं. इसी बीच, बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती ने भी कोरोना का टीका लगवाया है. मायावती ने शनिवार को टीएस मिश्र मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वैक्सीन लगवाई. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल में दी है. अपने ट्वीट में मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों से गरीबों को मुफ्त टीका लगाने की भी अपील की है.

मायावती ने टीका लगवाने के बाद कहा, "कोरोना प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है. इससे बचाव के लिए वैक्सीन का जो दौर जारी है. उसके तहत ही आज मैंने भी टी एस मिश्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जाकर टीका लगवाया. केन्द्र व राज्य सरकारों से अपील है कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करें."

मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि साथ ही, देश की जनता से भी मेरी यह पुरजोर अपील है कि वे कोरोना नियमों का सही से अनुपालन करें तथा टीका सम्बंधी सरकारी दावों आदि से इन्कार न करके टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं. वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है.

2.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन वहीं, अब तक देश में 2.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 18.40 लाख खुराकें दी गई. शुक्रवार शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, टीके की अभी तक 2,80,05,817 खुराकें दी गई हैं. इनमें से 72,84,406 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 72,15,815 कर्मियों को पहली खुराक दी गई जबकि 41,76,446 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के 9,28,751 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई.

इसके अलावा 71,69,695 वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 12,30,704 लोगों को पहली खुराक दी गई है. टीकाकरण अभियान के 56 वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक 18,40,897 खुराकें दी गई.

ये भी पढ़ें:

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार सख्त, कई शहरों में लगा वीकेंड लॉकडाउन

पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज, 20 कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget