एक्सप्लोरर

लोगों के मन से कोरोना के भय को मिटाने के लिए फील्ड पर उतरे सीएम योगी, मुरादाबाद और बरेली का किया दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रशासनिक मशीनरी कोरोना की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने में सफल होगी. सीएम शनिवार को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने और वर्तमान की रणनीति तय करने के लिए मुरादाबाद और बरेली मंडल की समीक्षा के लिए पहुंचे थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रशासनिक उपायों की जानकारी और समीक्षा करने मुरादाबाद और बरेली के दौरे पर थे. अपने दौरे के दौरान सीएम ने मुरादाबाद में कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और फिर मनोहरपुर गांव में निगरानी समितियों और आरआरटी की तरफ से किए जा रहे सर्वेक्षण एवं टेस्टिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेडिकल किट की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए.

सीएम ने की बैठक 
सीएम योगी पहले मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पहले इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया और इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसके साथ ही सीएम ने मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की. 

यूपी निभा रहा है अहम भूमिका 
कोविड प्रबंधन की समीक्षा के लिए मुरादाबाद और बरेली मंडल के दौरे पर निकले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निगरानी समितियों की तरफ से किये जा रहे कार्यों का मौके पर निरीक्षण भी किया. बरेली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ वर्तमान में जो देश की लड़ाई चल रही है उसमें सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ रहा है. 

सीएम ने की मुरादाबाद और बरेली मंडल की समीक्षा 
सीएम ने कहा कि ''प्रदेश में जहां संक्रमण के ज्यादा मामले थे, वहीं से मैंने समीक्षा की शुरुआत की है. मैंने सोचा कि फील्ड में उतरकर लोगों के मन के भय को दूर किया जाए. कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने और वर्तमान की रणनीति तय करने के लिए मुरादाबाद और बरेली मंडल की समीक्षा के लिए आया हूं.''

दूसरी लहर पर अंकुश लगाने में सफल होंगे
मुख्‍यमंत्री ने आश्वास दिया कि प्रशासनिक मशीनरी कोरोना की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने में सफल होगी. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खुद का बचाव करते हुए कोरोना के प्रति व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम जरूर चलाएं और अगर आवश्यक ना हो तो घर से बाहर ना निकलें, अगर निकलना भी पड़े तो अनिवार्य रूप से मास्‍क लगाएं और दो गज दूरी का पालन जरूर करें.

कोरोना टीका सबको लगे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कोरोना टीका से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि टीका जीवन रक्षक के रूप में हमारे सामने आया है और लोगों के लिए उपयोगी रक्षा कवच बन सकता है. उन्होंने बैठक में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत निगरानी समितियों का ब्यौरा जिलाधिकारियों से प्राप्त किया और कहा कि कोरोना को रोकने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय किया जाए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और गति दी जाए.

एम्बुलेंस का किराया निर्धारित किया जाए 
मुख्यमंत्री ने बरेली मंडल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि एम्बुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया जाए ताकि रोगियों के आवागमन की सुविधा में व्यवधान ना आने पाए. उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि श्मशान घाटों पर भी निगरानी रखी जाए और वहां पर यदि कोई समस्या आ रही है तो प्राथमिकता पर उसका समाधान किया जाए.

ये भी पढ़ें:  

Coronavirus In UP: सामने आए 26847 नए केस, 24 घंटे में 298 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget